फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kangana Ranaut Can’t Believe Sunjay Kapur Death Actress Shared Post On Social Media

Kangana Ranaut: कंगना रनौत को संजय कपूर के निधन पर नहीं हो रहा यकीन, सोशल मीडिया पर शेयर की पोस्ट

Fri, 13 Jun 2025 06:18 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 13 Jun 2025 06:18 PM IST
सार

गुरुवार रात करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर के निधन की खबर सामने आई। 53 वर्षीय संजय कपूर के निधन पर कंगना रनौत ने भी शोक जताया है। एक्ट्रेस ने एक सोशल मीडिया पोस्ट की, जिसमें वह कहती हैं कि संजय कपूर के निधन के कारण पर यकीन करना मुश्किल लग रहा है।

विज्ञापन
Kangana Ranaut Can’t Believe Sunjay Kapur Death Actress Shared Post On Social Media
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut

विस्तार

करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का जिस तरह से निधन हुआ, उस बात पर कंगना रनौत को यकीन नहीं हो रहा है। दरअसल, संजय कपूर के निधन की खबर पर बिजनेस कंसल्टेंट सुहेल सेठ विस्तार से बात की है। एएनआई को उन्होंने बताया कि संजय कपूर की मृत्यु दिल का दौरा पड़ने से हुई, जो इंग्लैंड में पोलो मैच के दौरान मधुमक्खी निगलने के कारण हुआ। यही बात कंगना को परेशान कर रही हैं। संजय कपूर के निधन पर कंगना ने एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर साझा किया है। 

विज्ञापन

कंगना रनौत ने की ये पोस्ट 
कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा, ‘यह एक और विश्वास ना करने वाली घटना है। संजय कपूर (करिश्मा कपूर के पूर्व पति) पोलो ग्राउंड पर थे, एक मधुमक्खी उनके मुंह में चली गई (हां, पोलो ग्राउंड पर मधुमक्की) ने उन्हें डंक मार दिया और उनकी सांस की नली बंद हो गई, वह सांस नहीं ले पा रहे थे इसलिए उन्होंने खेल को रोकने के लिए कहा लेकिन उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ और उनकी मौत हो गई। यह बहुत दुखद खबर।’  

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Sunjay Kapur: क्या है संजय कपूर की मौत का मधुमक्खी से कनेक्शन? पोलो खेलते वक्त कैसे आया हार्ट अटैक? जानिए 
विज्ञापन
विज्ञापन


कंगना सोचने पर हुईं मजबूर 
कंगना रनौत आगे लिखती हैं, ‘इसके अलावा मैं उन सभी विचित्र घटनाओं को समझने की कोशिश कर रही हूं जो 2025 हमारे जीवन में ला रहा है। सभी सुरक्षित रहें और भगवान से प्रार्थना करते रहें।’ पहले ही कंगना अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश के कारण दुखी थी। इस हादसे में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी का भी निधन हुआ। उनको लेकर भी कंगना से पोस्ट साझा की है, उन्हें श्रद्धांजलि दी है। 

करिश्मा कपूर के घर गमगीन माहौल 
संजय कपूर के निधन की खबर से करिश्मा कपूर के घर पर भी गमगीन माहौल है। करिश्मा और संजय कपूर का तलाक साल 2016 में हुआ। लेकिन बच्चों के कारण वे मिलते-जुलते थे। करिश्मा को सपोर्ट करने के लिए उनकी बहन करीना कपूर और उनके पति सैफ अली खान देर रात एक्ट्रेस के घर भी पहुंचे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed