Kangana Ranaut: कंगना रणौत ने पश्चिमी सभ्यता को बताया 'घृणित', बोलीं- परिवार को तबाह कर देता है यह कल्चर
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा करते हुए लोगों से पश्चिमी सभ्यता को न अपनाने का आग्रह किया है। साथ ही इसके कुप्रभावों के बारे में भी बात की है।
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। कई मौकों पर वह बेबाकी से टिप्पणी करती हैं और खुलकर अपने विचार सबसे सामने रखती हैं। इस बार अभिनेत्री ने लोगों से 'हमारी सभ्यता के पश्चिमीकरण' को रोकने का आग्रह किया है। साथ ही कंगना ने पश्चिमी संस्कृति को घृणित कहा है।
दरअसल, आज गुरुवार को ट्विटर पर कंगना ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें केंटकी विश्वविद्यालय की एक तैराक रिले गेम्स ने एनसीएए और ट्रांसजेंडर तैराक लिया थॉमस के खिलाफ बात की। रिले ने एनसीएए के भेदभाव के बारे में बात की और बताया कि कैसे महिला तैराक को अपने लॉकर रूम को लिया थॉमस के साथ साझा करना पड़ा, जिसे उन्होंने 22 वर्षीय पुरुष कहा था।
इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना रणौत ने ट्वीट किया कि हमें अपनी सभ्यता के पश्चिमीकरण को रोकना चाहिए। यह सिर्फ फटे कपड़े और हिप हॉप नहीं है। यह और गहराता जा रहा है। पश्चिम में हर तीसरा व्यक्ति मनोरोग की दवा पर है। उन्होंने परिवार व्यवस्था को तोड़ दिया है। नारीवाद के नाम पर उनकी महिलाएं बिना किसी के अपने बच्चों को पालने के लिए संघर्ष कर रही हैं।
We must stop westernisation of our civilisation, it’s not just torn clothes and hip hop, it runs deeper. In the west every third person is on psychiatric medication, they sabotaged family system, in the name of feminism their women struggling to raise children without any (1/2) https://t.co/IjOmwrdt3i
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) March 30, 2023
Ajay Devgn: 'सर टिकट स्पॉन्सर कर दो महीने का अंत चल रहा है', फैन के सवाल का अजय देवगन ने दिया मजेदार जवाब
कंगना ने कहा महिलाएं अब बच्चे पैदा नहीं करना चाहती हैं और वहां यह नया लिंग नाटक महामारी बन रहा है। वह समाज पतन के कगार पर है। हमें उन लोगों की नकल करने की जरूरत नहीं है, जो सप्ताह के अंत में रात के खाने के लिए माता-पिता से मिलते हैं और उनके साथ बिल को बराबर आधा-आधा बांटते हैं। यह बहुत घृणित है।
Raj Kundra: माही विज के बाद अब शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा भी कोरोना की चपेट में, यूजर्स ने किया ट्रोल