फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kangana gets two bouquets from Amitabh Bachchan

'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' देख अमिताभ ने कंगना को भेजे दो तोहफे

Wed, 27 May 2015 03:47 PM IST
Updated Wed, 27 May 2015 03:47 PM IST
विज्ञापन
Kangana gets two bouquets from Amitabh Bachchan

किसी भी बॉलीवुड कलाकार के लिए ये बड़ी बात होती है कि उसे उसके काम के लिए वाहवाही मिले। किसी की एक्टिंग की तारीफ अगर सदी के महानायक अमिताभ करें तो ये किसी भी सितारे के लिए किसी सपने के सच होने जैसा होता है।

विज्ञापन


बॉलीवुड की 'क्वीन' कगना रानौत को अमिताभ बच्चन की ओर से एक नही बल्कि दो तोहफे मिले हैं। अमिताभ बच्चन 'तनु वेड्स मनु रिटर्नस' में कंगना के काम से इतने खुश हैं कि उन्होने दो गुलदस्ते और दो चिट्ठियां कंगना को भिजवाईं हैं।
विज्ञापन


दरअसल ये इन दो चिट्ठियों में एक तनु की और दूसरी दत्तो का है। तनु और दत्तो 'तनु वेड्स मनु रिटर्नस' में कंगना के किरदारों के नाम हैं। कंगना को चिट्ठी में अमिताभ ने लिखा है कि 'ऐसा कम ही होता है कि किसी के शानदार अभिनय से आपकी आंखे भर आएं। तुमने मुझे रुला दिया'

विज्ञापन
विज्ञापन

'मैं उस उद्योग से जुड़ा हूं, जिसमें कंगना बसती है'

Kangana gets two bouquets from Amitabh Bachchan

अमिताभ बच्चन ने जो दो चिट्ठियां कंगना को भेजी हैं उनमे एक हिन्दी में जबकि दूसरी अंग्रेजी में है। हिंदी में लिखी चिट्ठी में अमिताभ ने लिखा है 'मैं अपने आप को भाग्यशाली समझता हूं, कि मैं उस उद्योग से जुड़ा हूं, जिसमें कंगना बसती है।'

दूसरी चिट्ठी में कंगना के किरदार दत्तो की तारीफ करते हुए अमिताभ ने लिखा है 'वो लड़की जो तनु की हमशक्ल है, मैं उसे नही जानता लेकिन मेरी बधाईयां उस तक पहुचां देना।'

'इन खतों को फ्रेम करा कर कमरे की दीवार पर सजाऊंगी'

Kangana gets two bouquets from Amitabh Bachchan

अमिताभ से मिली प्रशंसा के बाद कंगना फूली नहीं समा रही हैं। कंगना ने कहा कि अमिताभ से मिले लैटर को वो फ्रेम करा कर दीवार पर सजाएंगी। क्योंकि इस तारीफ को वो उम्र भर नही भूल सकतीं। ये दो खत मेरे लिए दो मैडल हैं।

हिंदी मे लिखी चिट्ठी के बारे में कंगना ने कहा कि 'क्वीन' के बाद भी अमिताभ ने उनको प्रशंसा का खत भेजा था। लेकिन इस बार हिंदी में लिखी चिट्ठी को मेरे मां-पापा भी पढ़ सकेंगे और अमिताभ की चिट्ठी को पढकर समझ सकेंगे कि मैने कुछ अच्छा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed