फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kangan Ranaut retort to Karan johar actress says abhi toh sirf tumahari hindi sudhari hai read story here

kangana Ranaut: कंगना ने करण जौहर को दिया मुंहतोड़ जवाब,लिखा- अभी तुम्हारी हिंदी सुधारी, आगे देखो होता है क्या

Mon, 10 Apr 2023 12:01 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Mon, 10 Apr 2023 12:01 AM IST
सार

बीते दिन फिल्म मेकर ने बिना नाम लिए सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कंगना पर निशाना साधा था। वहीं, अब उनके इस पोस्ट पर बॉलीवुड क्वीन ने काफी दिलचस्प अंदाज में पलटवार किया है।

विज्ञापन
kangan Ranaut retort to Karan johar actress says abhi toh sirf tumahari hindi sudhari hai read story here
कंगना रणौत, करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर इन दिनों लगातार लाइमलाइट में बने हुए हैं। करण को इंडस्ट्री का नेपोटिज्म का किंग कहा जाता है। पिछले कुछ दिनों में करण पर कई आरोप लगाए गए हैं। वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत भी उन्हें किसी भी मामले पर घेरने से पीछे नहीं हटती हैं। दोनों के बीच का कोल्ड वार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा हैं। बीते दिन फिल्म मेकर ने बिना नाम लिए सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कंगना पर निशाना साधा था। वहीं, अब उनके इस पोस्ट पर बॉलीवुड क्वीन ने काफी दिलचस्प अंदाज में पलटवार किया है।

विज्ञापन


कंगना ने दिया मुंहतोड़ जवाब
कंगना ने करण को मुंहतोड़ जवाब देते हुए इंस्टाग्राम एक स्टोरी नोट साझा किया है। शेयर की गई इस स्टोरी में उन्होंने लिखा, 'एक वक्त था जब चाचा चौधरी नेपो माफिया के साथ नेशनल टीवी पर मेरी बेइज्जती की थी, क्योंकि मैं अंग्रेजी नहीं बोल पाती थी...आज इनकी हिंदी देख के ख्याल आया। अभी तो सिर्फ तुम्हारी हिंदी सुधरी है..आगे देखो होता है क्या।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

करण ने बिना नाम लिया साधा था निशाना
इससे पहले करण ने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल की स्टोरी पर एक नोट साझा किया था। इस नोट में उन्होंने लिखा, 'लगा लो इल्जाम...हम झुकने वालों में से नहीं हैं, झूठ के बन जाओ गुलाम...हम बोलने वालों में से नहीं....जितना नीचा दिखाओगे..जितने आरोप लगाओगे...हम गिरने वालों में से नहीं..हमारा करम हमारी विजय है..आप उठा लो तलवार..हम मरने वालों में से नहीं..।'

नहीं थम रहा कोल्ड वॉर 
गौरतलब है, कंगना और करण के बीच की लड़ाई दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है। दोनों हमेशा एक-दूसरे पर तंज कसने का अवसर तलाशते रहते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो करण जौहर, बहुत समय बाद फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से निर्देशक के रूप में वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं।

यह भी पढ़ें-  Dhanush: धनुष-सेल्वराज ने एक बार फिर मिलाया हाथ, नए प्रोजेक्ट को लेकर वंडरबार और जी स्टूडियो ने की घोषणा

Karan Johar: 'लगा लो इल्जाम, हम झुकने वालों में नहीं' करण जौहर ने नोट लिख किस पर साधा निशाना?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed