{"_id":"65c6871171cdc1d8f97553f796db72f7","slug":"kamal-hassan-and-rajinikanth-will-share-an-event-together","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमल हासन और रजनीकांत आएंगे एक साथ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कमल हासन और रजनीकांत आएंगे एक साथ
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 13 Sep 2013 11:40 AM IST
विज्ञापन
साउथ इंडियन फिल्म इंड्रस्ट्री के दो दिग्गज और प्रतिद्वंदी कलाकार कमल हासन और रजनीकांत अगर एक साथ आएं तो ये हैरत की बात होगी। लेकिन अब ये होने जा रहा है। इन दोनों कलाकारों को एक साथ देखा जा सकता है।
विज्ञापन
भारतीय सिनेमा के सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में साउथ इंडियन फिल्म इंड्रस्ट्री के लिए 21 से 24 सितंबर तक चेन्नई में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
खबर है कि इस इवेंट में सुपरस्टार रजनीकांत और कमल हासन भी शामिल होंगे। इनके अलावा चिरंजीवी, नागार्जुन, मोहन बाबू, ममूटी के अलावा अमिताभ बच्चन भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि साउथ सिनेमा में रजनीकांत और कमल हासन दोनों का ही सुपरस्टार का रुतबा है। सिनेप्रेमी इन सितारों को भगवान की तरह पूजते हैं।
ये दोनों ही कलाकार कभी साथ नहीं आए। एक मंच साझा करने का ये अवसर इन दोनों सितारों के फैंस के लिए बड़ा तोहफा होगा।