फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kamal Haasan, Vijay Sethupathi starrer Vikram Trailer: Actor Suriya may be a part of film vikram

Vikram: कमल हासन की 'विक्रम' में नजर आएंगे सूर्या! जानिए पूरी सच्चाई

Mon, 16 May 2022 02:55 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 16 May 2022 02:55 AM IST
विज्ञापन
Kamal Haasan, Vijay Sethupathi starrer Vikram Trailer: Actor Suriya may be a part of film vikram
विक्रम - फोटो : social media

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार दर्शकों का इंतजार खत्म हुआ! कमाल हासन की  मोस्ट अवेटेड फिल्म 'विक्रम' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म को लेकर कमल हासन लंबे समय से सुर्खियों में हैं, इसके जरिए वह चार साल बाद फिल्मों में वापसी कर रहे हैं। फिलहाल ट्रेलर में धमाकेदार एक्शन के जरिए कमल हासन ने फिर से फैंस का दिल जीत लिया है और फिल्म को देखने के लिए फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है, लेकिन शानदार दृश्यों से प्रशंसकों को खुश करने के अलावा, निर्माताओं ने दर्शकों को भ्रमित भी किया है।

विज्ञापन


विक्रम का हिस्सा हैं अभिनेता सूर्या

फिल्म 'विक्रम' का ट्रेलर देखने से ही पता चल रहा है कि कमल हासन की ये फिल्म एक्शन से भरपूर होगी। 2 मिनट 38 सेकंड के इस ट्रेलर में कमल हासन ने लाइमलाइट लूट ली है लेकिन ट्रेलर देखने के बाद फैंस के बीच ये अटकलें और तेज हो गई हैं कि फिल्म में अभिनेता सूर्या भी नजर आने वाले हैं। दरअसल कुछ यूजर्स ने सोशल मीडिया पर ट्रेलर से स्क्रीनशॉट साझा करते हुए ये दावा किया है कि एक्टर सूर्या भी विक्रम का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन


कैमियो में नजर आएंगे अभिनेता सूर्या

एक यूजर ने ट्वीट करते हुए कुछ स्क्रीन शॉट शेयर किए और लिखा, सूर्या कैमियो लीक हुई तस्वीर वह शर्ट। इसी तरह से एक अन्य यूजर ने भी ट्वीट किया, मैं अभी इसका अनुमान लगा रहा हूं कि सूर्या को एक कैमियो के रूप में निश्चित रूप से एक बड़ा ट्विस्ट लगता है। मैं फिल्म में अपने दो पसंदीदा लोगों को देखने के लिए उत्साहित हूं। फिलहाल रिपोर्ट के मुताबिक, ये कंफर्म भी हो गया है कि विक्रम फिल्म में सूर्या कैमियो रोल में दिखाई देने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed