फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kamal haasan thanked rajnikanth for supporting the strike of theatre owner against gst

#GST: कमल हासन ने सरकार को दी चुनौती, 'मांग न पूरी होने पर देख लेंगे'

Thu, 06 Jul 2017 10:25 AM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा Updated Thu, 06 Jul 2017 10:25 AM IST
विज्ञापन
kamal haasan thanked rajnikanth for supporting the strike of theatre owner against gst
तमिलनाडु में GST को लेकर थिएटर मालिकों ने हड़ताल की हुई है। इसके चलते करीब 1100 सिनेमा हॉल बंद हैं। इस हड़ताल का समर्थन करने पर साउथ सुपरस्टर रजनीकांत को कमल हासन ने शुक्रिया कहा है। 
विज्ञापन


दरअसल, इस हड़ताल का समर्थन करते रजनीकांत ने ट्वीट के जरिए कहा था कि सरकार को लोगों की मांग सुननी चाहिए और उनकी मांगे पूरी करनी चाहिए क्योंकि ये कई लोगों की रोजी-रोटी का सवाल है। इसी को लेकर अब कमल हासन ने रजनीकांत का शुक्रिया करते हुए ट्वीट किया, "धन्यवाद रजनी अपनी आवाज उठाने के लिए। पहले हमें सभ्य लोगों कि तरह सरकार मांग करनी चाहिए। उसके बाद तो हम देख ही लेंगे।" 
विज्ञापन

 

कमल हासन का ये रवैया देखते हुए डायरेक्टर ने पोस्ट किया कि कमल हासन को एक दिन के लिए तमिनाडु का मुख्यमंत्री बना देना चाहिए और ऐसा जल्द ही होगा। हो सकता है ये सरकार को अपने विचारों से किसी नए मुकाम पर ले जाएं। अगर इस बच्चे  ने कुछ गलत कहा हो तो इसे माफ कर दीजिए।   



आपको बता दें कि कमल हासन से GST लागू होने से पहले ही इसका विरोध किया था और फिर GST लागू होने के बाद थिएटर मालिकों कि हड़ताल का भी समर्थन किया इसके बाद रजनीकांत भी इस हड़ताल के समर्थन में कूद गए। 


दरअसल, GST के विरोध में सिनेमाघरों के मालिकों ने हड़ताल की हुई है इतना ही नहीं थिएटर मालिकों ने 3 जुलाई से सारे शो भी कैंसिल कर दिए हैं। बता दें कि GST लागू होने होने से 100 रुपए से ज्यादा वाले टिकटों पर 28 फीसदी टैक्स लगेगा। 

वहीं 100 रुपए से नीचे वाले टिकटों पर 18 फीसदी टैक्स लगेगा। राज्य के सिनेमा थिएटर ओनर फेडरेशन के एक सीनियर पर्सन ने एक वेबसाइट से बात करते हुए बताया, 'हमें 53 फीसदी टैक्स देने को मजबूर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed