फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kamaal R Khan comments on salman khan karan johar for Filing Police Complaint Against His Derogatory Reviews

KRK: केआरके ने सलमान खान और करण जौहर पर बोला हमला, ट्वीट कर कह दी यह बड़ी बात

Thu, 02 Mar 2023 09:28 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 02 Mar 2023 09:28 PM IST
सार

केआरके ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और फिल्म निर्माता करण जौहर को अपने निशाने पर लिया है। केआरके ने एक बार फिर अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से विवादित ट्वीट किया। 

विज्ञापन
Kamaal R Khan comments on salman khan karan johar for Filing Police Complaint Against His Derogatory Reviews
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कमाल आर खान लगातार अपने ट्वीट को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। अक्सर वह अपने बयान के जरिए बॉलीवुड सेलेब्स के साथ विवादों में रहते हैं। एक बार फिर केआरके ने ट्वीट कर बॉलीवुड के सितारों पर हमला बोला है। दरअसल, इस बार केआरके ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और फिल्म निर्माता करण जौहर को अपने निशाने पर लिया है।

विज्ञापन

Kamaal R Khan comments on salman khan karan johar for Filing Police Complaint Against His Derogatory Reviews
केआरके-करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

केआरके ने एक बार फिर अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से विवादित ट्वीट किया। उन्होंने सलमान और करण की औकात की भी बात कर दी। केआरके ने लिखा, ‘जब मैं स्वघोषित क्रिटिक हूं और मेरी कोई कीमत नहीं है तो आप मुझे अपनी फिल्म का रिव्यू करने से रोकने के लिए कोर्ट क्यों जाते हैं? सलमान खान और वाशु भगनानी मुझे रोकने के लिए पहले ही कोर्ट जा चुके हैं। अब मेरे सूत्रों के मुताबिक, करण जौहर भी कोर्ट जाना चाहते हैं। जाओ, यही औकात है तुम लोगों की।'
Secrets of Love: इस दिन होगा रवि किशन का ओशो अवतार, सिनेमाघरों की बजाय सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन

Kamaal R Khan comments on salman khan karan johar for Filing Police Complaint Against His Derogatory Reviews
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

यह पहली बार नहीं है कि जब केआरके ने विवादित ट्वीट किए हों। इससे पहले भी वह कई अभिनेताओं को अपना निशाना बना चुके हैं। वहीं, केआरके ने अपने अगले ट्वीट में सलमान खान पर फिर निशाना साधा है। दरअसल, आज सलमान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का नया गाना 'बिल्ली बिल्ली' रिलीज हुआ है। एक तरफ जहां फैंस गाने की तारीफ कर रहे हैं, वहीं केआरके ने सलमान के लुक की आलोचना की है।
Sushmita Sen: सुष्मिता सेन को आया था हार्ट अटैक, एक्ट्रेस ने पोस्ट साझा कर बताया सेहत का हाल

विज्ञापन

Kamaal R Khan comments on salman khan karan johar for Filing Police Complaint Against His Derogatory Reviews
सलमान खान-केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान के नए गाने 'बिल्ली बिल्ली' के बारे में केआरके ने ट्वीट किया कि 'किसी का भाई किसी की जान' का 'बिल्ली बिल्ली' गाना देखने के बाद मैं कह सकता हूं कि शाहरुख सभी कलाकारों को सिखा रहे हैं कि वीएफएक्स के अच्छे काम के साथ 60 साल की उम्र में जवान कैसे दिखें।'
B-Town: खूब शौक से होली खेलते हैं ये मुस्लिम सितारे, एक का तो इस त्योहार से है खास कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed