{"_id":"5ba71956867a557eb0418752","slug":"kalpana-lajmi-director-passed-away-at-age-64","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्मकार कल्पना लाजमी का 64 की उम्र में निधन, किडनी के कैंसर से थीं पीड़ित","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्मकार कल्पना लाजमी का 64 की उम्र में निधन, किडनी के कैंसर से थीं पीड़ित
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 23 Sep 2018 10:11 AM IST
विज्ञापन
kalpana lajmi
प्रसिद्ध फिल्मकार कल्पना लाजमी का मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में रविवार की सुबह निधन हो गया। उनके भाई देव लाजमी ने यह जानकारी दी। वह 64 साल की थीं।
विज्ञापन
देव लाजमी ने बताया, ‘उनका सुबह साढ़े चार बजे (कोकिलाबेन धीरूभाई) अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। उनकी किडनी और लीवर ने काम करना बंद कर दिया था।' लाजमी किडनी कैंसर और लिवर फेलियर से पीड़ित थीं।
विज्ञापन
कल्पना लाजमी एक निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक थीं। वह यथार्थवादी फिल्में बनाने के लिये जानी जाती थीं। उनकी फिल्में अक्सर महिलाओं पर केंद्रित रहती थीं। उनकी कुछ लोकप्रिय फिल्मों में ‘रूदाली’, ‘दमन’, ‘दरमियान’ शामिल है।
विज्ञापन
लाजमी की बतौर निर्देशक आखिरी फिल्म 2006 में प्रदर्शित ‘चिंगारी’ थी। यह फिल्म भूपेन हजारिका के उपन्यास ‘द प्रॉस्टीट्यूट एंड द पोस्टमैन’ पर आधारित थी। हजारिका उनके पार्टनर भी थे।
कल्पना लाजमी के निधन पर रवीना टंडन ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनकी फिल्म 'दमन' में रवीना टंडन ने काम किया था। रवीना ने एक तस्वीर भी शेयर की। इसके अलावा एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने भी ट्विटर पर शोक जताया।
You will be missed Kalpanaji.Was not your time to go..but may your heart now be at peace.🙏🏻🕉🙏🏻 . Those days while shooting Daman will be a treasured memory. #KalpanaLajmi Om Shanti. pic.twitter.com/mtteS4nAlZ
— Raveena Tandon (@TandonRaveena) September 23, 2018
Deeply saddened... at around 4:30 am today morning #KalpanaLajmi passed away .. May she rest in peace.
— Huma Qureshi (@humasqureshi) September 23, 2018