{"_id":"58b7d90a4f1c1ba569830af6","slug":"kalki-koechlin-short-film-naked-will-relase-on-womens-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"8 मार्च को बोल्डनेस की हद पार करेंगी कल्कि कोचलिन, खुद ही किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
8 मार्च को बोल्डनेस की हद पार करेंगी कल्कि कोचलिन, खुद ही किया खुलासा
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
Updated Tue, 07 Mar 2017 11:38 AM IST
विज्ञापन
kalki
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल्कि कोचलिन बॉलीवुड की सुपर बोल्ड हीरोइनों में से एक हैं। कल्कि अक्सर अपने बिंदास बयानों को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। इस बार वुमेंस डे यानी 8 मार्च को कल्कि एक बार फिर बड़ा धमाका करने की तैयारी कर रही हैं।
विज्ञापन
कल्कि और बंगाली एक्ट्रेस रिताभरी चक्रवर्ती दोनों ही 8 मार्च को नेकेड होने के लिए तैयार हैं। जी हां, कल्कि और रिताभरी की एक शॉर्ट फिल्म 8 मार्च को रिलीज होने जा रही है। जिसका नाम 'नेकेड' है।
विज्ञापन
कल्कि ने इस बात की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर दी। अपनी शॉर्ट फिल्म की जानकारी देते हुए कल्कि ने लिखा, 'हम लड़कियां एक बार फिर कुछ अच्छा नहीं करने जा रहे हैं।' इस शॉर्ट फिल्म के निर्देशक गेरिक सरकार हैं।
विज्ञापन
इस फिल्म का विषय 'सोशल मीडिया पर हम सब नेकेड' 'We are all naked on the bare stage of social media' है। इसी टैगलाइन के साथ फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया है।
इसके अलावा कल्कि और भी कई फिल्म प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। कल्कि की हर फिल्म समाज को कोई संदेश देती है। अब हर किसी को उनकी शॉर्ट फिल्म 'नेकेड' का इंतजार है।
We girls are up to no good again😉 this short is releasing on women's day. #8thmarch @ritabharipaulin pic.twitter.com/UmhfOIN9HU
— Kalki Koechlin (@kalkikanmani) March 1, 2017