फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   'Kala Sach' exposes the evil of Witch Hunting

महिलाओं से जुड़े कई राज खोलेगी फिल्म 'काला सच'

Thu, 06 Aug 2015 08:51 AM IST
Updated Thu, 06 Aug 2015 08:51 AM IST
विज्ञापन
'Kala Sach' exposes the evil of Witch Hunting

आजादी के 68 साल बाद भी देश के पिछड़े इलाकों में महिलाओं को चुड़ैल बता कर उनका शोषण और हत्या करने की खबरें अक्सर आती हैं। सरकार के उठाए कदम भी इस समस्या का सामना करने वाला महिलाओं को सुरक्षा नहीं कर पाते।

विज्ञापन


इसी सच्चाई को दिखाने कि लिए निर्देशक मयंक पी.श्रीवास्तव फिल्म ला रहे हैः काला सच-द ब्लैक ट्रुथ। फिल्म शुक्रवार सात अगस्त को देश भर में रिलीज हो रही है। निर्देशक ने फिल्म में सदियों पुरानी कुरीति के खिलाफ लोगों को जगाने की कोशिश की है।
विज्ञापन


फिल्म में दिखाया गया है, कि कैसे आज भी दूर गांवो में जहां ना टीवी पहुंचता है और ना ट्विटर, फेसबुक वहां महिलाओं पर किस कदर जुल्म किए जाते हैं।

एक गांव की लड़की का संघर्ष है 'काला सच'

'Kala Sach' exposes the evil of Witch Hunting

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के मुताबिक 12 राज्यों झारखंड, हरियाणा, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, असम और बिहार- में यह समस्या गंभीर है।


फिल्म कुसुम नाम की युवती की कहानी है जो अपने गांव में इस समस्या के विरुद्ध आवाज उठाती है। कुसुम पढ़ी-लिखी और निडर है। परंतु उसके विरोध के बाद गांव के प्रभावशाली लोग उसके खिलाफ हो जाते हैं।

फिल्म महिलाओं को चुड़ैल बता कर उनकी हत्या तथा शोषण करने के विरुद्ध कुसुम का संघर्ष दिखाती है। अभिनेत्री पाखी हेगड़े ने कुसुम की भूमिका निभाई है। मुश्ताक खान, हिमानी शिवपुरी, अमित घनश्याम, संजय बत्रा और बृजेश त्रिपाठी जैसे कलाकार भी फिल्म में अहम रोल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed