{"_id":"6185174e91497079b72208d7","slug":"kajol-shares-diwali-picture-while-husband-ajay-wishes-everyone-happy-new-year","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया: काजोल ने शेयर की परिवार के साथ दिवाली की तस्वीरें, अजय देवगन ने दी नये साल की शुभकामनाएं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया: काजोल ने शेयर की परिवार के साथ दिवाली की तस्वीरें, अजय देवगन ने दी नये साल की शुभकामनाएं
Fri, 05 Nov 2021 05:10 PM IST
ललित फुलारा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Fri, 05 Nov 2021 05:10 PM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल और उनके पति अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर दिवाली समारोह की तस्वीरें साझा की हैं। काजोल ने पति अजय और बेटे युग के साथ एक तस्वीर शेयर की है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, सभी को दिवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं ...
विज्ञापन
अजय देवगन
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल और उनके पति अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर दिवाली समारोह की तस्वीरें साझा की हैं। काजोल ने पति अजय और बेटे युग के साथ एक तस्वीर शेयर की है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, सभी को दिवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं ... आज मैं अपनी बच्ची को बहुत याद कर रही हूं। इसमें उन्होंने फैमिली फर्स्ट, साइलेंट सेलिब्रेशन और फन फूड एंड पीपुल जैसे हैशटैग का भी यूज किया। काजोल ने परिवार के साथ जो फोटो शेयर की है, उसमें वह, अजय और उनका बेटा युग खूबसूरत लग रहे हैं।
विज्ञापन
इस फोटो में काजोल ने सफेद और लाल मिक्स कलरकी साड़ी पहनी हुई है। जबकि अजय और युग मैचिंग कुर्ते में दिख रहे हैं। युग मां काजोल से लिपटे हुए हैं, जबकि अजय देवगन बगल में पोज दे रहे हैं। काजोल द्वारा शेयर की गई एक अन्य तस्वीर में अजय देवगन, युग, उनकी बहन तनीषा मुखर्जी और उनकी मां तनुजा दिख रही हैं। यह पारिवारिक तस्वीर है जिसके कैप्शन में काजोल ने लिखा है, दिवाली डिनर विद फैम।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
वहीं, अजय देवनग ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है। जिसमें वह युग, बहन नीलम देवगन के बेटों अमन गांधी और दानिश गांधी के साथ दिख रहे हैं। जिसके कैप्शन में अजय देवगन ने लिखा है, नई शुरुआत। पुरानी परंपराएं। आपको और आपके परिवार को नव वर्ष की बहुत बहुत शुभकामनाएं। काजोल द्वारा शेयर की गई दिवाली की तस्वीर को 6 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और इस पर लगातार फैंस की टिप्पणियां आ रही हैं। वहीं, अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर शेयर की है उसे 2 लाख 84 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। एक यूजर्स ने इस तस्वीर पर मौज लेते हुए लिखा, पता नहीं दिवाली थी या मकरसंक्राति...।
View this post on Instagram