Tanisha Mukerji: तनीषा मुखर्जी ने शादी की अफवाहों पर दी सफाई, बोलीं- मैं सिंगल हूं...और खुश हूं
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी इस वक्त गोवा में हैं। वहां से वह लगातार अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। उन्होंने पैर के अंगूठे के साथ अपने पैरों की एक तस्वीर पोस्ट की थी।
विस्तार
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी इस वक्त गोवा में हैं। वहां से वह लगातार अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। उन्होंने पैर के अंगूठे के साथ अपने पैरों की एक तस्वीर पोस्ट की थी। जिससे के बाद उनके फैंस का कहना था कि तनीषा ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे थे कि पैरों की उंगुलियों पर रिंग विवाहित महिलाएं पहनती हैं। अब अपनी शादी की अफवाहों पर एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी ने चुप्पी तोड़ी है।
क्या कहा तनीषा मुखर्जी ने?
तनीषा मुखर्जी ने अपने एक इंटरव्यू में विवाह की अफवाहों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि मुझे पैर की उंगुली पर छल्ले पहनना पसंद है और मुझे लगा कि यह अच्छा लग रहा है। इसलिए इसकी तस्वीर लेकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। उन्होंने यह भी कहा कि क्या मुझे अपने फैशन सेंस को लोगों के सामने सही ठहराने की जरूरत है? पूर्व 'बिग बॉस' प्रतियोगी तनीषा ने यह स्वीकार किया कि वह शादी के बारे में सोच रही हैं। उन्होंने कहा कि हर कोई इसके बारे में सोचता है। मेरी ड्रीम वेडिंग तब तक बदलती रहती है जब तक मुझे शादी करने के लिए ड्रीम मैन नहीं मिल जाता है।
View this post on Instagram
उन्होंने कहा कि अगर वह शादी के बंधन में बंधेंगी, तो दुनिया को बता देंगी। तनीषा ने कहा, पूरी दुनिया जानती है कि मैं सिंगल हूं और खुश हूं। गौरतलब है कि तनीषा मुखर्जी इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरों को साझा करती रहती हैं।