'विवेगम' में इस अंदाज में नजर आएंगी काजल अग्रवाल, शेयर किया फर्स्ट लुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म की हीरोइन काजल अग्रवाल ने फिल्म में अपना पहला लुक अपने फैंस के शेयर किया है। बता दें इस फिल्म में काजल अजीत कुमार की वाइफ का रोल अदा कर रही हैं।
पढ़ें- अजीत कुमार की 'विवेगम' की एडवांस बुंकिग शुरू
काजल इस फिल्म में ट्रेडिशनल और मॉडन दोनों सोच रखने वाली लड़की का किरदार निभा रही हैं। इसमें कोई दोराय नहीं है कि काजल इस लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। बताया जा रहा है कि ये फिल्म अजीत की अभी तक की सबसे महंगी फिल्म है। ये फिल्म 100 करोड़ के बड़े बजट में बनी है। फिल्म भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी जैसे सामाजिक मुद्दों पर आधारित है।
Meet Yazhini from #Vivegam #Vivekam #august24th 💚💚
A post shared by Kajal Aggarwal (@kajalaggarwalofficial) on
गौरतलब है कि 'विवेगम' थाला अजीत की 57 वी फिल्म है लेकिन फिल्म के डायरेक्टर शिवा के साथ उनकी ये तीसरी फिल्म होगी। ‘वीरम’, ‘वेधालम’ के बाद अजीत और शिव ‘विवेगम’ में तीसरी बार एक साथ काम कर रहे हैं। उनकी ये दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी हिट साबित हुई थी।
#Vivegam #vivekam #aug24 at a theatre closest to you 💚
A post shared by Kajal Aggarwal (@kajalaggarwalofficial) on
फिल्म 'विवेगम' के साथ विवेक ओबरॉय ने तमिल सिनेमा में डेब्यू किया है। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रवीचंदर ने दिया है। गौरतलब है फिल्म में अजीत एक खुफिया एजेंट के रोल में दिखाई देंगे। फिल्म में अजीत कुमार, विवेक ओबरॉय, काजल अग्रवाल और अक्षरा हसन अहम भूमिकाओं में हैं।