फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kajal Aggarwal shared a beautiful photo Gautam Kitchlew was seen showering love on the son the

Photo: पिता की ड्यूटी निभाते नजर आए काजल अग्रवाल के पति गौतम किचलू, अभिनेत्री ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर

Sun, 15 May 2022 11:06 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 15 May 2022 11:06 PM IST
सार

काजल अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे नील और पति गौतम किचलू की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में गौतम अपने बेटे पर प्यार लुटाते दिख रहे हैं।

विज्ञापन
Kajal Aggarwal shared a beautiful photo Gautam Kitchlew was seen showering love on the son the
काजल अग्रवाल का परिवार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्मी दुनिया की खूबसूरत जोड़ी काजल अग्रवाल और गौतम किचलू ने 19 अप्रैल को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया, जिसका नाम कपल ने मिलकर नील रखा है। काजल इन दिनों अपनी मदरहुड जर्नी को एंजॉय कर रही हैं लेकिन काजल ने अब तक अपने बेटे का चेहरा नहीं दिखाया है। अब काजल ने अपने पति गौतम किचलू और बेटे नील की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिसमें गौतम पिता की ड्यूटी को निभाते हुए दिख रहे हैं।

विज्ञापन


काजल अग्रवाल ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें गौतम किचलू अपने बेटे पर प्यार लुटाते दिख रहे हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि गौतम अपने बेटे को सीने से लगाए हुए हैं। उन्होंने अपनी दोनों आंखें बंद कर रखी हैं। इस तस्वीर में भी काजल के बेटे का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। तस्वीर में पिता और बेटे का प्यार साफ झलक रहा है। इस तस्वीर के साथ काजल अग्रवाल ने प्यारा सा कैप्शन लिखा है। अभिनेत्री ने लिखा है, 'पापा की ड्यूटीज।' इस तस्वीर पर काजल ने एक हार्ट इमोजी और दो दिल वाली आंखों की इमोजी भी बनाई है।

विज्ञापन

Kajal Aggarwal shared a beautiful photo Gautam Kitchlew was seen showering love on the son the
काजल अग्रवाल अपने पति गौतम किचलू के साथ - फोटो : instagram

काजल अग्रवाल ने अपने बेटे नील की पहली झलक मदर्स डे पर दिखाई थी। इस तस्वीर में नील अपनी स्टार मां के ऊपर लेटा हुआ था। दोनों एक तस्वीर में काफी प्यारे लगे थे। इस तस्वीर के साथ काजल अग्रवाल ने एक लंबा चौड़ा कैप्शन लिखा था, जिसमें उन्होंने मां बनने के अनुभव शेयर किया था। काजल अग्रवाल ने लिखा था, 'मेरा पहला। मैं चाहती हूं कि तुम जानों कि तुम कितने कीमती हो और हमेशा मेरे लिए रहोगे। जिस पल मैंने तुम्हें अपनी बाहों में पकड़ा था, तुम्हारा नन्हा सा हाथ अपने हाथ में लिया, तुम्हारी गर्म सांसों को महसूस किया और तुम्हारी खूबसूरत आंखों को देखा, मुझे पता था कि मैं हमेशा प्यार के बंधन में बंधी थी।' इसके आगे काजल ने बताया कि वह अपने बेटे को बहुत कुछ सिखाने वाली हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Kajal A Kitchlu (@kajalaggarwalofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed