फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kajal Aggarwal share maternity photoshoot actress flaunt baby bump and share pregnancy experience

Kajal Aggarwal: प्रेग्नेंसी में इन परेशानियों का सामना कर रही हैं काजल अग्रवाल, खूबसूरत फोटो शेयर कर बताया अनुभव

Sat, 09 Apr 2022 06:38 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 09 Apr 2022 06:38 PM IST
सार

अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर अपने मैटरनिटी फोटोशूट की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में काजल अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। 

विज्ञापन
Kajal Aggarwal share maternity photoshoot actress flaunt baby bump and share pregnancy experience
Kajal Aggarwal - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

काजल अग्रवाल इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। काजल और गौतम किचलू अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे। काजल अक्सर सोशल मीडिया पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वहीं, अब अभिनेत्री ने अपना मैटरनिटी फोटोशूट करवाया है, जिसमें काजल की खूबसूरत ने फैंस को दीवाना बना दिया। इस तस्वीर में काजल के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ झलक रहा है। अभिनेत्री ने तस्वीर के कैप्शन में अपनी परेशानियों का जिक्र भी किया है। 
विज्ञापन


काजल अग्रवाल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जो उनके मैटरनिटी फोटोशूट की है। इस तस्वीर में काजल ने खूबसूरत थाई हाई स्लिट गाउन पहना हुआ है, जिसमें वह काफी सुंदर लग रही हैं। इस तस्वीर में काजल ने अपनी आंखों को बंद किया हुआ है और अपना एक हाथ बेबी बंप पर रखा है। इस दौरान काजल की ड्रेस पीछे हवा में उड़ रही है। 
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Kajal A Kitchlu (@kajalaggarwalofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन


इस तस्वीर के साथ काजल अग्रवाल ने कैप्शन में लिखा, 'चलिए इसका सामना करते हैं। मां बनने के लिए तैयार होना खूबसूरत है, लेकिन परेशान करने वाला भी है। एक वक्त आपको लगता है कि सब चीजें आपके कंट्रोल में हैं तो वहीं दूसरे पल में आपको लगता है सब खराब है। आपको यही सोचते हैं कि बेड टाइम तक कैसे मैनेज करें और इन दिनों, हफ्तों और महीनों में अपने बच्चों और अपने साथियों से प्यार करने के दौरान, कभी-कभी हम यह भूल जाते हैं कि खुशी, उदासी, चिंता, दिल टूटना जैसी भावनाएं हमारी अनूठी कहानियों को एक साथ जोड़ता है और उन्हें अपना बनाता है।'

काजल अग्रवाल की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही है। इस तस्वीर को लाखों लोगों ने लाइक किया है। साथ ही फैंस लगातार कमेंट कर काजल की तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने इस तस्वीर पर हार्ट के इमोजी भेजे हैं। तो कुछ लोग फायर के इमोजी भेजकर काजल की तारीफ कर रहे हैं। इसके अलावा, एक यूजर ने लिखा, 'आप इस दुनिया की सबसे खूबसूरत इंसान हैं और आपका दिल भी काफी सुंदर है।' 


 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed