फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kajal Aggarwal Begins Shooting for The India Story shares update on social Media

The India Story: काजल अग्रवाल ने शुरू की 'द इंडिया स्टोरी' की शूटिंग, पर्दे पर खुलेंगे कई गहरे राज

Mon, 27 Jan 2025 05:49 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 27 Jan 2025 05:49 PM IST
सार

The India Story: काजल अग्रवाल ने फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में उनके साथ श्रेयस तलपदे भी मुख्य भूमिका में हैं।
 

विज्ञापन
Kajal Aggarwal Begins Shooting for The India Story shares update on social Media
काजल अग्रवाल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने अपनी आगामी फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' की शूटिंग शुरू कर दी है। सोमवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा करते हुए अपनी खुशी का इजहार किया। इस तस्वीर में वह फिल्म के सेट पर क्लैपरबोर्ड पकड़े हुए नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

ColdPlay: ‘हम ये दो हफ्ते नहीं भूलेंगे’.. इस भावुकता भरे संदेश से कोल्डप्ले बैंड ने भारत दौरा किया समाप्त 

विज्ञापन

काजल अग्रवाल ने शुरू की शूटिंग

तस्वीर के साथ काजल ने लिखा, "पुणे में 'द इंडिया स्टोरी' के पहले शेड्यूल की शुरुआत। इस अनकही और प्रभावशाली कहानी को जीवंत करने के लिए  बेहद उत्साहित हूं। अपने कैलेंडर में 15 अगस्त 2025 जरूर मार्क कर लीजिए, सिनेमाघरों में मिलते हैं।"
Shahid Kapoor: डांस में शाहिद कपूर को कौन सी अभिनेत्री दे सकती है टफ कंपटीशन, बोले- बहुत अच्छी डांसर हैं...

फिल्म में श्रेयस तलपदे भी आएंगे नजर

यह फिल्म काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपदे मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन चेतन डीके कर रहे हैं। इसे एमआईजी प्रोडक्शन एंड स्टूडियोज की ओर से प्रोड्यूस किया जा रहा है। फिल्म की रिलीज 15 अगस्त 2025 को तय की गई है।

विज्ञापन

पर्दे पर खुलेंगे कई राज

'द इंडिया स्टोरी' की कहानी दिलचस्प होने के साथ विवादास्पद भी है। इस फिल्म में कीटनाशक कंपनियों से जुड़ी कई प्रमुख स्कैंडल्स को दिखाया जाएगा। हालांकि, फिल्म की पूरी कहानी अभी तक गुप्त रखी गई है, लेकिन यह निश्चित रूप से भारत के इतिहास के एक महत्वपूर्ण और छुपे हुए अध्याय से पर्दा उठाएगी।

हाल ही में इन फिल्मों में नजर आई थीं काजल

फिल्म के निर्माताओं ने हाल ही में सेट से कुछ बिहाइंड-द-सीन (बीटीएस) तस्वीरें साझा की थीं, जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की उत्सुकता नजर आई थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो काजल 2024 की फिल्म 'सत्यभामा' में नजर आई थीं। इसके अलावा वह 'इंडियन 2' में भी विशिष्ट भूमिका में दिखी थीं। 
संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed