{"_id":"91cab48cda8c1a49d3440ce5eea7eae8","slug":"kaitrina-s-most-sexy-song","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्दे पर आग लगाएगा कैटरीना का ये सेक्सी डांस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पर्दे पर आग लगाएगा कैटरीना का ये सेक्सी डांस
अमर उजाला,मुंबई
Updated Sat, 07 Dec 2013 02:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीला की जवानी और चिकनी चमेली के बाद कैटरीना कैफ एक बार फिर से सेक्सी डांस नंबर में दिखने वाली हैं। इस बार डांस होगा फिल्म ‘धूम-3’ में।
विज्ञापन
20 दिसंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म का लोगों को इंतजार है और उससे पहले कैटरीना का सेक्सी डांस सोशल नेटवर्किंग साइटों और टेलीविजन पर रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन
इसका टाइटल है ‘कमली’। सूत्रों के अनुसार कैटरीना इस फिल्म में परफेक्ट ‘धूम गर्ल’ हैं और उन्हें भी एशा देओल, बिपाशा बसु और ऐश्वर्या राय की तरह आने वाले समय में इस फिल्म के लिए याद किया जाएगा।
विज्ञापन
वास्तव में ‘धूम’ सीरिज की फिल्में हॉलीवुड की बॉन्ड फिल्मों की तरह एक खास श्रेणी विकसित कर रही हैं और बॉन्ड गर्ल की तरह धूम गर्ल भी विशेष कैटेगरी बन चुकी है। आज किसी भी हीरोइन को ‘धूम गर्ल’ बनने में ऐतराज नहीं है।
कैटरीना ने फिल्म में ‘धूम गर्ल’ बनने के लिए कड़ी मेहनत की है। उन्होंने इसके लिए एक्रोबेटिक्स भी सीखा है। ट्रेलर और अब तक लॉन्च हुए फिल्म के गानों में वह सेक्सी दिख रही हैं।
लेकिन फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि ‘कमली’ की बात कुछ और है। बताया जा रहा है कि यह डांस अब तक रिलीज हुए फिल्म के दृश्यों के मुकाबले सबसे सेक्सी होगा।
जिसमें कैटरीना के जिस्म की लचक देखने वालों को चौंकाएगी। कैटरीना के साथ इस डांस में आमिर खान भी होंगे, लेकिन वे इसमें हीरोइन के साथ नाचेंगे नहीं। बल्कि कैटरीना उन्हें अपने डांस से लुभाने की कोशिश करती नजर आएंगी।