फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kaitrina kaif was not in dhoom 3 pramotion

कैटरीना ने 'धूम' नहीं 'फेंटम' को दी तरजीह

Fri, 01 Nov 2013 04:21 PM IST
अमर उजाला,मुंबई
अमर उजाला,मुंबई Updated Fri, 01 Nov 2013 04:21 PM IST
विज्ञापन
kaitrina kaif was not in dhoom 3 pramotion

आमिर खान की कोई फिल्म रिलीज होने को होती है, तो सबसे पहले लोगों के मन में यही जिज्ञासा जगती है कि इस बार मि.परफेक्शनिस्ट अपनी फिल्म के प्रमोशन की किस तरह प्लानिंग करनेवाले हैं!

विज्ञापन


20 दिसंबर को रिलीज होनेवाली फिल्म 'धूम 3' के लिए आमिर ने प्रमोशन की कैसी योजनाएं बनाई हैं, इस बात का उन्होंने कोई खुलासा नहीं किया है।

धूम 3 के प्रोमो की लांचिंग के लिए तीन दिन पहले आमिर ने एक बड़ा आयोजन किया, तो इस मौके पर उन्होंने मीडिया को काफी तवज्जो दी और देर तक बात की।

हालांकि इस बातचीत के दौरान भी वे काफी सजग नजर आए। न उन्होंने अपनी भूमिका के बारे में ज्यादा कुछ बताया और न ही फिल्म प्रमोशन की रणनीति का खुलासा किया।

हां, यह बात जरूर समझ में आ गई कि जल्द ही धूम 3 से संबंधित कुछ और इवेंट होने वाले हैं। चूंकि धूम 3 की हीरोइन कैटरीना कैफ इस आयोजन में उपस्थित नहीं थीं, इसलिए तय है कि एक स्पेशल इवेंट उनके लिए आयोजित होगा।
विज्ञापन


कैटरीना इन दिनों कबीर खान की फिल्म फैंटम की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसमें उनके हीरो सैफ अली खान हैं। धूम 3 के प्रोमो के प्रदर्शन के दौरान वे लेबनान में थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आमिर चाहते, तो अपनी हीरोइन को एक शाम के लिए बुला लेते। लेकिन उन्होंने जानबूझ कर ऐसा नहीं किया। अगर वे ऐसा करते, तो धूम 3 को मिलनेवाली एक और मीडिया अटेंशन को गंवा बैठते। सूत्रों के अनुसार कैटरीना के इवेंट की प्लानिंग हो चुकी है। इस इवेंट में उदय चोपड़ा उनके साथ होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed