{"_id":"c3eb434a9e9051f387dc330eb04cfbee","slug":"kaitrina-kaif-saif-ali-khan-fentum-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैंटम में लीक हुआ सैफ का किरदार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फैंटम में लीक हुआ सैफ का किरदार
Updated Sat, 30 Nov 2013 08:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैंटम फिल्म में सैफ अली खान का किरदार क्या होगा। इस रहस्य से पर्दा उठ चुका है।
विज्ञापन
कबीर खान के निर्देशन में बन रही फिल्म फैंटम में सैफ अली खान के किरदार की शक्ल क्या होगी, इसका पता चल चुका है। मिली जानकारी के मुताबिक एक बार फिर सैफ सीक्रेट एजेंट का किरदार निभा रहे हैं।
कबीर खान के निर्देशन में बन रही फिल्म फैंटम में वे जासूसी करते दिखेंगे। इस फिल्म के कई अहम दृश्य लेबनान और सीरिया के बॉर्डर पर फिल्माए जा रहे हैं। बता दें कि इससे पहले खुद के बैनर की फिल्म एजेंट विनोद में भी वे सीक्रेट एजेंट की भूमिका अदा कर चुके हैं।
विज्ञापन
सैफ की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिक नहीं पाई थी और उन्हें घाटा उठाना पड़ा था। तो क्या वे एक बार फिर सीक्रेट एजेंट बनकर जोखिम तो मोल नहीं ले रहे हैं? सैफ का कहना है कि वे फैंटम में अपनी भूमिका से पूरी तरह आश्वस्त हैं। सैफ का यह भी कहना है कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट एजेंट विनोद से कई गुना अच्छी है।
विज्ञापन