अब हीरो नहीं खबरों के पीछे भागेंगी कैटरीना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैटरीना कैफ तीसरी बार कबीर खान के निर्देशन में काम कर रही हैं। न्यूयॉर्क और एक था टाइगर के बाद अब फिल्म फैंटम में भी वे दिखाई देंगी।
जहां न्यूयॉर्क में वे एक स्टूडेंट के रोल में थीं, वहीं एक था टाइगर में उन्होंने पाकिस्तानी इंटेलिजेंस ऑफिसर का किरदार अदा किया था।
इधर फिल्म फैंटम में उनकी भूमिका के बारे में सभी को जिज्ञासा थी कि आखिर वे इसमें किस तरह का काम करने जा रही हैं? लेकिन कबीर खान ने पूरी गोपनीयता रखी थी कि कैट का किरदार किसी को पता नहीं चले।
लेकिन यह संभव हो नहीं पाया। सूत्रों से जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार फिल्म फैंटम में कैट एक फोटो जर्नलिस्ट का किरदार निभा रही हैं।
इस रोल में वे कबीर निर्देशित अपनी पिछली फिल्मों की तरह ही कोई मेकअप नहीं करेंगी। दरअसल कैटरीना का किरदार है ही इस किस्म का कि उनके ग्लैमर और सेक्स अपील को दर्शाने के लिए स्पेस ही नहीं बचता है।
हालांकि खुद कैटरीना को बिना मेकअप की फोटो जर्नलिस्ट की भूमिका से कोई आपत्ति नहीं है। उनका कहना है कि जल्द ही रिलीज होने जा रही फिल्म धूम में वे अल्ट्रा ग्लैमरस किरदार में दिखाई देंगी।
इसलिए जरूरी नहीं है कि वे अपनी हर फिल्म में सेक्सी दिखाई दें। कैटरीना का यह भी कहना है कि उनकी कबीर खान से अच्छी ट्यूनिंग हो चुकी है। आखिर इस फिल्म से पहले वे दो बार उनके निर्देशन में काम कर चुकी हैं।