फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kaitrina kaif, ranbir kapoor

कैटरीना को पीछे छोड़ दिया दीपिका पादुकोण ने

Sun, 15 Dec 2013 07:53 AM IST
अमर उजाला,मुंबई
अमर उजाला,मुंबई Updated Sun, 15 Dec 2013 07:53 AM IST
विज्ञापन
kaitrina kaif, ranbir kapoor

इस खबर को रणबीर कपूर दिलचस्पी के साथ पढ़ सकते हैं। मामला उनकी पूर्व और वर्तमान प्रेमिका का है।

विज्ञापन


निर्देशक इम्तियाज अली की ‘हाईवे’ अगले साल के शुरू में रिलीज होने को तैयार है। ऐसे में वह अब अगली फिल्म की तैयारियों में लग गए हैं। उनकी अगली फिल्म में हीरो रणबीर कपूर होंगे, मगर हीरोइन की तलाश लंबे समय से चल रही थी। जो अब पूरी हो चुकी है।

सूत्रों की मानें तो इस दौड़ में कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ दीपिका पादुकोण का भी नाम था। कैटरीना को जहां रणबीर आगे बढ़ा रहे थे, वहीं आलिया ‘हाईवे’ की हीरोइन हैं। परंतु इम्तियाज ने दोनों को छोड़ कर अगली फिल्म दीपिका के साथ करने का मन बनाया है। फिल्म की शूटिंग 2014 की गर्मियों में शुरू होगी।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार रणबीर और कैटरीना की नजदीकियों के चर्चे के कारण इम्तियाज इस जोड़ी पर गौर कर रहे थे। वहीं रणबीर के साथ आलिया के नाम पर विचार करने का कारण यह था कि दोनों ने अभी तक साथ काम नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतः पर्दे पर यह जोड़ी फ्रेश दिखेगी। ऐसे में दीपिका रेस में पीछे चल रही थीं। परंतु जिस तरह से उन्हें 2013 में बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी मिली और उनके चाहने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई, वह देखते हुए इम्तियाज अली ने अपना मन बदल दिया। अब दीपिका इस फिल्म में हैं।


इम्तियाज समेत फिल्म के प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला का मानना है कि रणबीर-दीपिका के साथ होने से फिल्म रिलीज से पहले चर्चाओं में आ जाएगी। दीपिका से जुड़े सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि वह यह फिल्म करेंगी। फिल्म का नाम हालांकि अभी तय नहीं है, परंतु अभी इसे ‘विंडो सीट’ कहा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed