{"_id":"31b72cd4788a766df09b4ccb4da39fff","slug":"kaitrina-became-angry","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैटरीना हुई नाराज, छोड़ गई शूटिंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कैटरीना हुई नाराज, छोड़ गई शूटिंग
अमर उजाला,दिल्ली
Updated Fri, 06 Dec 2013 03:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैटरीना कैफ के भाव आजकल सातवें आसमान पर पंहुच गए हैं। रणबीर कपूर से उनकी शादी की अफगाहें जोर पकड़ रही हैं तो आमिर के साथ 'धूम3' अब रिलीज को तैयार है।
विज्ञापन
ऐसे में तो कैटरीना को काफी खुश होना चाहिए लेकिन वह तो इस कदर नाराज हो गईं कि एक शूटिंग को बीच में ही छोड़ कर चल दीं।
हालांकि ये मामला किसी पत्रकार के सवाल से जुड़ा नहीं था न ही कैटरीना की अपने किसी साथी कलाकार से लड़ाई हुई थी। ये पूरा वाक्या था एक ऐड शूटिंग को लेकर। कैटरीना कैफ एक प्रॉडक्ट के एड की शूटिंग मुंबई में कर रहीं थीं।
विज्ञापन
इस शूट में फोटोग्राफर कैटरीना के पोज से संतुष्ट नहीं हो रहा था और सीन को कई बार कट करना पड़ा। इसके बाद कैटरीना का धैर्य जवाब दे गया और वह इस बात से इरीटेट हो गईं।
विज्ञापन
कैट इस कदर नाराज हो गई कि फिर उन्होंने किसी की नहीं सुनी और अपना स्टारडम दिखाते हुए शूटिंग को अधूरा छोड़कर ही चली गईं।
हालांकि डायरेक्टर और शूटिंग टीम ने उनको बहुत समझाने की कोशिश की और माफी भी मांगी लेकिन कैट पर उनकी बातों का कोई असर नहीं हुआ।