बिन शादी किसके साथ रूम शेयर करेंगी कैटरीना?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैटरीना कैफ के लिए रणबीर कपूर अपने परिवार से झगड़ चुके हैं। खबरें हैं कि कैटरीना कैफ को बहू के रूप में नीतू सिंह और ऋषि कपूर पसंद नहीं करते। इसी वजह से रणबीर ने फैसला लिया है कि वह इस घर से अलग रहेंगे। जल्द ही रणबीर कपूर अपने पारंपरिक घर से अलग होकर एक अपार्टमेंट में रहेंगे।
कैटरीना रहेंगी साथ
रणबीर को यह सब इसलिए करना पड़ रहा है क्योंकि वह शादी के पहले ही कैटरीना के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहना चाहते हैं। रणबीर कपूर की ख्वाहिश है कि वह कैटरीना से शादी करें लेकिन अभी नहीं। इसके पहले वह कैटरीना के साथ लिव में रहना चाहते हैं।
तस्वीरों ने किया था खुलासा
इन तस्वीरों ने ही खुलासा किया था कि रणबीर और कैटरीना एक-दूसरे के कितने क्लोज हैं। इन तस्वीरों में कैटरीना कैफ सिर्फ बिकनी पहले हुए थीं। इस तस्वीर के बाद पूरे दुनिया ने इनके अफेयर के बारे में जाना था। इसके बाद रणबीर और कैटरीना के मिलने के किस्से बॉलीवुड गलियारों में चर्चाओं का विषय बनते रहे हैं।