रणबीर के कारण परेशानी में कैटरीना कैफ
सबको मालूम हैं कि रणबीर प्रॉडक्शन के क्षेत्र में भी हाथ आजमाने जा रहे हैं। एक निर्माता के तौर पर उन्होंने जग्गा जासूस उनकी पहली फिल्म होगी।
इस फिल्म में हीरोईन के लिए उन्होंने अपने असली जीवन के प्यार कैटरीना कैफ को चुना है। लेकिन यहीं से अब कैटरीना की परेशानी का दौर शुरू हो गया है। और कैट चाहकर भी इस उलझन से निकल नहीं पा रही हैं।
अब तो नाराज भी हो गई हैं
मामला इतना उलझ गया है कि कैटरीना के नाराज तक होने की खबरें सामने आ रही हैं। दरअसल मामला फिल्म की रिलीज से जुड़ हुआ है। 2013 में शुरू हुई थी फिल्म की शूटिंग जो अभी तक पूरी नहीं हो पाई है।
जिसके चलते फिल्म की रिलीज डेट बार-बार टल रही है। वहीं कैटरीना री-शूट करते -करते न केवल थक गई हैं बल्कि हैरान और परेशान भी हो गई हैं।
सूत्रों के मुताबित कैटरीना के हिस्से का तकरीबन 65 दिन का काम अभी बाकी है जिसके चलते कैट का वक्त तो जाया जा ही रहा है नए प्रोजेक्ट में डेट देने की परेशानी भी उनको आ रही है।
अपना कीमती वक्त बर्बाद होने से अब कैटरीना भी बौखला गई हैं और नाराज तक हो चुकी हैं। लेकिन रणबीर कपूर का प्रोजेक्ट होने के कारण वह एकदम से कुछ स्टेप भी नहीं ले पा रही हैं। आखिर ये उनके प्यार के करियर का सवाल है।