{"_id":"5e1097843399069b5bc7d192cc9d8b41","slug":"kainaat-arora-justify-grand-masti-theme","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीयों की सेक्स टेंडेंसी पर दिव्या भारती की बहन के अजीब बोल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भारतीयों की सेक्स टेंडेंसी पर दिव्या भारती की बहन के अजीब बोल
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 11 Sep 2013 02:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
90 के दशक की चर्चित नायिका दिव्या भारती की बहन ने भारतीयों की सेक्स फैंटेंसी को लेकर एक अजीब बयान दिया है।
विज्ञापन
दिव्या भारती की बहन कायनात अरोड़ा इस शुक्रवार को रिलीज हो रही फिल्म 'ग्रैंड मस्ती' से अपनी फिल्मी पारी शुरू करने जा रही हैं।
इसके पहले कायनात अरोड़ा साउथ की कुछ फिल्मों के अलावा 2010 में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म 'खट्टा मीठा' में नजर आई थीं। इसके बाद कायनात ने दक्षिण भारतीय फिल्मों का रूख कर लिया था।
कायनात ने कहा है कि दर्शक अब एडल्ट कॉमेडी देखने को तैयार है और उनकी फिल्म 'ग्रैंड मस्ती' को भी बेहद पसंद करेंगें।
कायनात ने कहा है कि अब देश बदल रहा है और युवा हर तरह की फिल्में देखना पसंद करते हैं। ग्रैंड मस्ती आज के जमाने की फिल्म है। और 2013 में लोग इस तरह की सेक्स कॉमेडी देखने के लिए खुद को तैयार कर चुके हैं।
विज्ञापन
इस शुक्रवार को रिलीज हो रही यह फिल्म 2004 में रिलीज हुई मस्ती की सीक्वल फिल्म है। फिल्म की मेल स्टारकास्ट पुरानी वाली ही है।