फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kaikala Satyaranarayana in critical condition admitted to hospital due to breathlessness

Kaikala Satyanarayana: सांस फूलने के चलते अस्पताल में भर्ती हुए अभिनेता, डॉक्टर ने बताई हालत नाजुक

Sat, 20 Nov 2021 02:22 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 20 Nov 2021 02:22 PM IST
सार

86 वर्षीय कैकला उम्र संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। बता दें कि कुछ दिनों पहले उनमें कोविड के लक्षण भी दिखाई दिए थे और वह उस समय अपने घर में गिर गए थे। इसके बाद उन्हें सिंकदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

विज्ञापन
Kaikala Satyaranarayana in critical condition admitted to hospital due to breathlessness
कैकला सत्यनारायण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता कैकला सत्यनारायण अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें सांस फूलने की शिकायत के बाद हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। ऐसा दूसरी बार हुआ है कि पिछले कुछ महीनों में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 86 वर्षीय कैकला उम्र संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। बता दें कि कुछ दिनों पहले उनमें कोविड के लक्षण भी दिखाई दिए थे और वह उस समय अपने घर में गिर गए थे। इसके बाद उन्हें सिंकदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस वक्त परिवार वालों का कहना था कि चिंता की कोई बात नहीं है और वह ठीक हैं, लेकिन इस बार डॉक्टर उनकी हालत गंभीर बता रहे हैं।

विज्ञापन


अभिनेता की हालत नाजुक

कैकला सत्यनारायण को तेलुगु सिनेमा के सबसे शानदार कलाकारों में से एक माना जाा है। उन्होंने करीब 700 से भी अधिक फिल्मों में काम किया है। हाल ही में वह महेश बाबू की महर्षि और एनटीआर कथानायकुडु में नजर आए थे। उन्होंने तेलुगु की ब्लॉकबस्टर फिल्म केजीएफ भी प्रस्तुत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed