फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kadar khan come backes in film

क़ादर ख़ान की हो रही बॉलीवुड में वापसी

Fri, 20 Sep 2013 03:45 PM IST
Updated Fri, 20 Sep 2013 03:45 PM IST
विज्ञापन
kadar khan come backes in film

कादर खान का इरादा एक बार फिर बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाने का है।

विज्ञापन


वरिष्ठ अभिनेता और पटकथा लेखक क़ादर ख़ान एक बार फिर अपना फ़िल्मी सफ़र शुरु करने जा रहे हैं। लम्बी बीमारी के चलते काफ़ी वक़्त से वह काम नहीं कर रहे थे।

अपने समय में क़ादर ख़ान ने 'मुक़द्दर का सिकंदर', 'अमर अकबर एंथोनी', 'नसीब', 'अग्निपथ', 'बड़े मियां और छोटे मियां' जैसी कई सफ़ल फ़िल्मों के लिए डायलॉग और स्क्रिप्ट भी लिखा।

कादर खान, गोविंदा और शक्ति कपूर की तिकड़ी ने एक के बाद एक कई कॉमेडी फिल्में दीं। फिर अचानक वो दुबई चले गए और वहाँ उन्होंने उर्दू और अरबी की शिक्षा देनी शुरु कर दी।
विज्ञापन


लेकिन अपनी बीमारी के चलते उन्होंने वापस मुम्बई आने का फ़ैसला कर लिया। अब उनका इरादा एक बार फिर बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाने का है।

हॉलीवुड निर्देशक मायरी श्रीबिमैन की फ़िल्म 'एन इन्नोसेंट एस्केप' की कहानी लिखने के साथ ही वह बॉलीवुड में वापसी कर रहे हैं। यह फ़िल्म उनके बेटे सरफ़राज़ बना रहे हैं, सरफ़राज़ हाल ही में एकता कपूर की फ़िल्म क्लिक करें 'वंस अपॉन अ टाइम इन मुम्बई दोबारा' में दिखे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed