Kacchey Limbu: 'कच्चे लिंबू' का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज, सपनों की उड़ान भरती नजर आईं राधिका मदान
अब हाल ही में, राधिका की आगामी फिल्म 'कच्चे लिंबू' का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका मदान अपनी खूबसूरती के साथ अपनी अदाकारी के लिए भी जानी जाती हैं। अभिनेत्री अपनी हालिया रिलीज वेब सीरीज 'सास बहू और फ्लेमिंगो' को लेकर सुर्खियों में चल रही हैं। रिलीज के बाद से ही इस वेब सीरीज को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।-
'कच्चे लिंबू' का ट्रेलर हुआ रिलीज
वेब सीरीज 'कच्चे लिंबू' में राधिका मदान एक जुझारू लड़की के किरदार में नजर आ रही है, जो अपने भाई को चुनौती देती है। ट्रेलर में राधिका के हाथ में बल्ला देखने को मिलता है। अभिनेत्री हाथ में बल्ला उठा लेती हैं और मैदान में निकल पड़ती हैं। इसके बाद ट्रेलर में दिखाया गया है कि राधिका एक टीम बनाती है और लड़ती हैं, लेकिन इसके आगे की कहानी को जानने को लिए फिल्म रिलीज होने का इंतजार करना पड़ेगा।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
आपको बता दें कि राधिका की फिल्म 'कच्चे लिंबू' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी। इस फिल्म को दर्शक 19 मई से अपने मोबाइल, लैपटॉप में देख पाएंगे। यही नहीं, इस फिल्म की 47वें टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में स्क्रीनिंग भी हो चुकी है। शुभम योगी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में राधिका के अलावा आयुष मेहरा और रजत बारमेचा भी लीड रोल में हैं।
Singham Again: रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन में हुई इस सितारे की एंट्री! धुआंधार होगी फिल्म की स्टारकास्ट
इन फिल्मों में आएंगी नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो इससे पहले राधिका अर्जुन कपूर के साथ फिल्म कुत्ते में नजर आई थीं। प्रोजेक्ट्स की बात करें तो राधिका के पास 'सना', 'हैप्पी टीचर्स डे' जैसी फिल्में भी हैं। इसके अलावा वह अक्षय कुमार के साथ एक तमिल फिल्म में भी नजर आने वाली हैं।
सर हेडिंग बता दीजिए