फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kabir Singh Actor Kiara Advani find her match through dating app

डेटिंग ऐप्स के तमाशे दिखाएंगी कियारा अडवाणी, इस नई फिल्म में निभाएंगी गाजियाबादी लड़की का किरदार

Mon, 27 May 2019 01:37 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 27 May 2019 01:37 PM IST
विज्ञापन
Kabir Singh Actor Kiara Advani find her match through dating app
कियारा - फोटो : instagram

फिल्मी दुनिया की उभरती अभिनेत्रियों में से एक कियारा अडवानी अपने हर अभिनय के साथ अपना नाम और भी रौशन करती जा रही हैं। एम एस धोनी और लस्ट स्टोरीज़ से लोगों का ध्यान खींचने वाली कियारा जल्द ही अपनी अगली फिल्म में एक ऐसा किरदार करने जा रहीं हैं जिसे देखकर डेटिंग ऐप्स इस्तेमाल करने वालों की आखें खुली की खुली रह जाएंगी।

विज्ञापन


कियारा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म कबीर सिंह के लिए जमकर प्रमोशंस कर रही हैं। साथ ही साथ शहीद विक्रम बत्रा पर बन रही बायोपिक शेर शाह का पहला शेड्यूल भी उन्होंने हाल ही में पूरा किया है। इसी बीच उनके हाथ एक बड़ा ऑफर लग गया है। कियारा पहली बार किसी फिल्म में टाइटल रोल करने जा रही है, और इस फिल्म का नाम है, इंदू की जवानी।
विज्ञापन


फिल्म इंदू की जवानी की कहानी एक ऐसी लड़की के इर्द गिर्द घूमती है, जो आज के डेटिंग ऐप्स का भरपूर इस्तेमाल करती है। इन्हीं ऐप्स का इस्तेमाल करते करते उसकी ज़िंदगी में क्या भूचाल आता है, इसी पर इस फिल्म की कहानी रची गई है। फिल्म में कियारा गाजियाबाद की रहने वाली इंदू गुप्ता का किरदार कर रही हैं. इस फिल्म का निर्देशन अबीर सेनगुप्ता करने वाले हैं जो इस फिल्म के साथ हिन्दी फिल्मों के निर्देशन में पहली बार कदम रखेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कियारा इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। वह इस किरदार की तैयारियों के लिए और गाजियाबादी तौर तरीके सीखने के लिए काफी मेहनत कर रही हैं। वह कहती हैं, ‘यह एक बहुत ही खास स्क्रिप्ट है इसीलिए मुझे और फिल्म के निर्देशक को को इस पर एक साथ काम करना ज़रूरी है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed