सलमान खान खड़ी कर रहे कैटरीना कैफ के लिए मुश्किल!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'बजरंगी भाईजान' ईद पर रिलीज होने वाली है। फिल्म से जुड़े हर सदस्य को 'बजरंगी भाईजान' से काफी उम्मीदें हैं। फिल्म के निर्देशक कबीर खान भी 'बजरंगी भाईजान' में पूरी तरह व्यस्त हैं। लेकिन इस सबमें कैटरीना को भारी नुकसान हो रहा है।
कबीर खान के ही निर्देशन में बन रही 'फैंटम' भी अगस्त में रिलीज होने वाली है। 'फैंटम' में लीड रोल में कैटरीना कैफ और सैफ अली खान है। लेकिन फिलहाल इस फिल्म के लिए कबीर खान के पास वक्त ही नहीं है।
'फैंटम' 28 अगस्त हो रिलीज होने वाली है, लेकिन अब लगता है कि फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ाना पड़ेगा। क्योंकि कबीर खान इन दिनों 'बजंरगी भाईजान' से 'फैंटम' के लिए वक्त ही नहीं निकाल पा रहे हैं।
'फैंटम' के लिए सेंसर बोर्ड की मीटिंग में भी नहीं पहुंचे कबीर खान
कबीर खान 'बजरंगी भाईजान' को लेकर जहां दिन-रात एक किए हुए हैं वहीं 'फैंटम' के लिए उनके पास इतना भी वक्त नहीं है कि फिल्म के प्रदर्शन के लिए सेंसर बोर्ड की मीटिंग में भी जा सकें। इतना ही नहीं कबीर खान ने अपने व्यस्त कार्यक्रम के चलते सेंसर बोर्ड से दो मुलाकातें भी रद्द कर दीं।
बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम की खबर के अनुसार, फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए उन्हें दो बार सेंसर बोर्ड से टाइम मिला लेकिन कबीर खान नहीं जा पाए। बहरहाल, 'फैंटम' कबीर खान के लिए भले ही उतनी महत्वपूर्ण न जितनी कि 'बजरंगी भाईजान' लेकिन यह फिल्म कैटरीना और सैफ अली खान के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
ऐसे में कैटरीना को सलमान खान की फिल्म से नुकसान पहुंच रहा है। वहीं सैफ अली खान के लिए भी इस फिल्म की रिलीज आगे खिसकने से नुकसान हो सकता है।
'फैंटम' आगे ना खिसकी तो भी सलमान और कैटरीना में होगा मुकाबला
सलमान के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म 'हीरो' इस साल चार सितंबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म से आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली और सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी डेब्यू कर रही हैं। हाल ही में सलमान ने टि्वटर पर फिल्म में सूरज पंचोली का पहला लुक शेयर किया था।
कैटरीना कैफ की फिल्म 'फैंटम' 28 अगस्त को रिलीज हो रही है। ऐसे में सलमान खान के प्रोड्क्शन की 'हीरो' से 'फैंटम' का मुकाबला होगा। सलमान ने खुद ही 'हीरो' के प्रचार का जिम्मा संभाल रखा है। ऐसे में 'हीरो' से 'फैंटम' का कड़़ा मुकाबला होगा।
गौरतलब है कि निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी फिल्म 'हीरो' वर्ष 1983 में आई सुभाष घई की फिल्म 'हीरो' की रीमेक है। वहीं 'फैंटम' का निर्देशन कबीर खान ने किया है। 'फैंटम' में कैटरीना कैफ के साथ सैफ अली खान है।