फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kabhi Khushi Kabhie Gham Kareena Kapoor character Poo will seen in Netflix Web series Poo diaries

करीना के फैंस के लिए खुशखबरी, कभी खुशी कभी गम की 'पू' की होगी वापसी

Sun, 22 Dec 2019 05:42 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Sun, 22 Dec 2019 05:42 PM IST
विज्ञापन
Kabhi Khushi Kabhie Gham Kareena Kapoor character Poo will seen in Netflix Web series Poo diaries
Kareena Kapoor - फोटो : amar ujala mumbai
फिल्म कभी खुशी कभी गम की 'पू' यानी पूजा (करीना कपूर) को फिर से पर्दे पर देखने का दर्शकों का सपना अब पूरा होने वाला है। क्योंकि खुद करीना कपूर ने एक वेब सीरीज 'पू डायरीज' की घोषणा की है।
विज्ञापन


अपनी आने वाली फिल्म 'गुड न्यूज' के प्रमोशन में व्यस्त करीना कपूर ने कहा कि पू का किरदार उनसे बेहतर कोई नहीं निभा सकता। वह अभी भी इस ऑफर पर विचार कर रही हैं। वह कहती हैं, 'करण और मैं अभी भी इसपर बात कर रहे हैं। शो की पटकथा अभी लिखी जा रही है। पूरी होते ही हम इसका ऐलान करेंगे।'
विज्ञापन


इस सीरीज को करण जौहर के बैनर धर्मा प्रोडक्शंस के अंतर्गत बनाया और नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जायेगा। अभी यह कहना मुश्किल है कि यह सीरीज कब आएगी? क्योंकि बेबो अभी अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स पर व्यस्त हैं। इसपर करीना कहती हैं, 'हम यह नहीं बता सकते कि यह सीरीज कब रिलीज होगी। फिलहाल तो मैं अभी फिल्म लाल सिंह चड्ढा और तख्त में व्यस्त हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Kabhi Khushi Kabhie Gham Kareena Kapoor character Poo will seen in Netflix Web series Poo diaries
Kareena Kapoor, Karan Johar - फोटो : amar ujala

अब करीना कपूर 40 साल की होने जा रही हैं। तो 40 की उम्र में पू के बारे में बताते हुए वह कहती हैं, 'उम्र बढ़ने से पू की तासीर तो नहीं बदलेगी, लेकिन थोड़ी शांत हो सकती है। उसका फिल्म में जो मूल स्वाभाव था, वह बरकरार रहेगा।

वह आगे कहती हैं, 'सीरीज के लेखक इसे एक ऐसी भावना के साथ लिख रहे हैं, जहां मुख्य विशेषताओं को नहीं बदला जाएगा। वह हमेशा मेरे लिए मेरे जैसा ही बन जाएगा। और अगर मैं कह सकूं, तो यह किसी और के द्वारा नहीं किया जा सकता है। करीना कपूर को हिंदी सिनेमा में दो दशक होने वाले हैं। इसी बीच उन्होंने फिल्मों में कई यादगार किरदार निभाए हैं। पू का किरदार भी उनमें से एक है।

  पढ़ें: ममूटी के लिए लकी चार्म बनीं प्राची तेहलान, मामंगम ने आठवें दिन पार किया सौ करोड़ का आंकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed