फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kaali Poster Controversy: Case registered in Haridwar against Filmmaker Leena Manimekalai and 10 others in her team

Kaali Poster Controversy: 'काली' डॉक्युमेंट्री के निर्माताओं के खिलाफ केस दर्ज, धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप

Sun, 10 Jul 2022 01:34 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 10 Jul 2022 01:34 AM IST
सार

डॉक्युमेंट्री फिल्म 'काली' के विवादित पोस्टर को लेकर फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलाई और उनकी टीम के अन्य दस लोगों पर हरिद्वार में मामला दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
Kaali Poster Controversy: Case registered in Haridwar against Filmmaker Leena Manimekalai and 10 others in her team
लीना मणिमेकलाई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

डॉक्युमेंट्री फिल्म 'काली' के विवादित पोस्टर को लेकर फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलाई और उनकी टीम के अन्य दस लोगों पर हरिद्वार में मामला दर्ज हुआ है। राज्य पुलिस के मुताबिक फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलाई और उनकी टीम के 10 अन्य लोगों पर कथित तौर पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि डॉक्युमेंट्री फिल्म के पोस्टर पर विवाद गहराता जा रहा है। इसके पोस्टर पर देवी 'काली' को धूम्रपान करते हुए दर्शाया गया है। साथ ही उनके हाथों में एक एलजीबीटीक्यू का फ्लैग भी नजर आ रहा है। इसे लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा है।

विज्ञापन

आईपीसी की धारा 295 के तहत केस दर्ज 
कनखल थाना प्रभारी मुकेश चौहान ने बताया कि हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) विक्रम सिंह राठौर की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि निर्माता मणिमेकलाई, सहायक निर्माता आशा पोनाचन और टीम में अन्य लोगों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को भड़काने के लिए आईपीसी की धारा 295 (धार्मिक भावनाओं को आहत करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में भी शिकायत दर्ज
बता दें कि देवी 'काली' के विवादित पोस्टर की वजह से सोशल मीडिया पर भी घमासान मचा हुआ है। हैशटैग के साथ 'अरेस्ट लीना मणिमेकलई' की मुहिम चल रही है। आरोप है कि फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलाई ने धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। वहीं गौ महासभा नाम के एक समूह के एक सदस्य ने कहा कि उसने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed