फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   junaid plan his aims says aamir khan

मेरा बड़ा बेटा मेरे कंट्रोल में नहीं: आमिर खान

Tue, 08 Apr 2014 01:06 PM IST
अमर उजाला दिल्ली
अमर उजाला दिल्ली Updated Tue, 08 Apr 2014 01:06 PM IST
विज्ञापन
junaid plan his aims says aamir khan

आमिर खान की यह बात कई लोगों को चौंका सकती है। उनका कहना है कि उनका बड़ा बेटा उनके कंट्रोल में नहीं है।

विज्ञापन


आमिर खान को नहीं मालूम कि उनके 21 वर्षीय बेटे जुनैद जिंदगी में क्या करना चाहते हैं? उनका कहना है कि जुनैद इस बारे में उन्हें कुछ नहीं बताते।

अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर की पहली फिल्म 'हीरोपंती' की पहली झलक जारी किए जाने के मौके पर अपने बेटे के बारे में पूछे जाने पर आमिर ने  संवाददाताओं से कहा, "हमारा बच्चों पर कोई नियंत्रण नहीं है। वह क्या करेगा और कब करेगा,


इस बारे में मुझे कुछ नहीं पता। वह मुझे कुछ नहीं बताता। कृपया आप (मीडिया) ही उससे उसकी योजना के बारे में पूछिए और मुझे भी बताइये।"

आमिर के तीन बच्चे हैं। पहली पत्नी रीना से उन्हें बेटा जुनैद और बेटी इरा है, जबकि मौजूदा पत्नी किरन राव से बेटा आजाद राव खान है। आजाद का जन्म सरोगेसी (किराए की कोख) से हुआ है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed