फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Juhi Chawla says Jay mehta used to send her love letter every day before marriage

Juhi Chawla: शादी से पहले जूही को रोज लव लेटर भेजते थे जय मेहता, जूही ने बताई अपनी प्रेम-कहानी

Sun, 04 Feb 2024 11:39 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 04 Feb 2024 11:39 AM IST
सार

जूही को आज भी याद है जब वह और जय एक डिनर पर मिले थे, तब किस तरह जय उनके आसपास मंडराने लगे थे। इसके साथ ही जूही ने शो में भाग लेेने वाले पार्टिसिपेंट्स की परफाॅर्मेंस की भी तारीफ की। 

विज्ञापन
Juhi Chawla says Jay mehta used to send her love letter every day before marriage
जय मेहता, जूही चावला - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

हो सकता है कि आजकल के इंटरनेट फ्रैंडली कपल्स को ये सुनकर हैरानी हो, लेकिन बात एकदम पक्की है। फेमस बाॅलीवुड एक्टर जूही चावला को शादी से पहले उनके होने वाली पति ने सिर्फ एक गुलाब नहीं, बल्कि पूरा गुलाब से भरा ट्रक भेजकर अपने प्यार का इजहार किया। हाल ही में खुद जूही ने खुशी के साथ ये बात जाहिर की। उन्होंने बताया, ‘ एक बार, मेरे जन्मदिन पर, उन्होंने मुझे लाल गुलाबों से भरा एक ट्रक भेजा। देखकर मेरी खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा, फिर भी मुझे उन्हें हां कहने में एक साल लग गया। 

विज्ञापन

12th Fail Flop Forecast: रिलीज से पहले 12वीं फेल को इस समीक्षक ने बताया फ्लॉप, यूपी के बदायूं से खास कनेक्शन

विज्ञापन

शादी से पहले लिखते थे लव लेटर

बता दें कि जूही चावला की शादी उद्योगपति जय मेहता से 29 साल पहले हुई थी। सिर्फ यही नहीं, वे अपनी प्रेम कहानी के बारे में एक और प्यारा सा किस्सा बताती हैं कि कैसे शादी से पहले वे एक-दूसरे को लव लेटर और काड्र्स भेजते थे। जूही एक सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ के विशेष एपिसोड के दौरान ये सब बताती नजर आईं। उन्होंने कहा कि जय के साथ शादी से पहले उनकी प्रेम कहानी खूब परवान चढ़ी। अपनी पुरानी यादों में खोते हुए वह बोलती हैं, ‘शादी से पहले, वह मुझे हर दिन लेटर लिखते थे। बहुत मजा आता था लेकिन शादी के बाद यह सब बंद हो गया। बेशक हम उन दिनों एक-दूसरे को लेटर और कार्ड भेजते थे, लेकिन अब ये ईमेल और वाॅट्सएप मेसेज में बदल गया है।’ 

जूही की ने शो प्रतिभागियों की जमकर तारीफ

जूही को आज भी याद है जब वह और जय एक डिनर पर मिले थे, तब किस तरह जय उनके आसपास मंडराने लगे थे। इसके साथ ही जूही ने शो में भाग लेेने वाले पार्टिसिपेंट्स की परफाॅर्मेंस की भी तारीफ की। जूही ने कोरियोग्राफर आकाश थापा और अद्रिजा सिन्हा के परपफाॅर्मेंस को बहुत ही शानदार बताया। वह बोलीं कि स्टेज पर एक दूसरे के साथ स्टेप्स मिलाकर अपना बेहतर प्रदर्शन करना आसान नहीं है। गौरतलब है कि जूही चावला बाॅलीवुड को कई ब्लाॅकबस्टर मूवीज की सौगात दे चुकी हैं। ‘हम हैं राही प्यार के’, ‘कयामत से कयामत तक’ और ‘येस बाॅस’ जैसी बेहतरीन फिल्में जूही ने बाॅलीवुड को दी हैं, जिन्होंने फैंस का दिल खूब जीता।
Asia Music Summit: 12 देशों ने एशिया संगीत सम्मेलन कोहिमा घोषणा पर किए हस्ताक्षर, भारत ने पहली दफा की मेजबानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed