फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Asia Music Summit Kohima declaration 12 countries sign first time India hosted ceremony

Asia Music Summit: 12 देशों ने एशिया संगीत सम्मेलन कोहिमा घोषणा पर किए हस्ताक्षर, भारत ने पहली दफा की मेजबानी

Sun, 04 Feb 2024 12:50 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 04 Feb 2024 12:50 AM IST
सार

12 देशों ने एशिया और उससे परे संगीत बिरादरी को बढ़ावा देने के लिए एशिया संगीत शिखर सम्मेलन कोहिमा घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। यह पहली बार है जब भारत ने एशिया संगीत महोत्सव की मेजबानी की। 

विज्ञापन
Asia Music Summit Kohima declaration 12 countries sign first time India hosted ceremony
एशिया म्यूजिक समिट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशिया संगीत शिखर सम्मेलन कोहिमा घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए जा चुके हैं। एक नहीं, दो नहीं बल्कि 12 देशों ने एशिया और उससे परे संगीत बिरादरी को बढ़ावा देने के लिए घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। इस घोषणा पर शनिवार को तीन दिवसीय चौथे एशिया संगीत शिखर सम्मेलन के समापन दिवस पर हस्ताक्षर किए गए। यह  म्यूजिककनेक्ट एशिया की एक पहल है, जिसकी मेजबानी और सह-आयोजन नागालैंड सरकार के टास्क फोर्स फॉर म्यूजिक एंड आर्ट्स (टीएएफएमए) द्वारा किया गया था।
विज्ञापन

भारत ने पहली बार की मेजबानी 

यह पहली बार है जब भारत ने एशिया संगीत महोत्सव की मेजबानी की। सभी भाग लेने वाले देशों के प्रतिनिधियों द्वारा हस्ताक्षरित दस्तावेज में कहा गया है, 'एशिया और उससे परे संगीत और संगीत बिरादरी को बढ़ावा देने के लिए घोषणा पर हस्ताक्षर किए गए हैं।' एक बयान में कहा गया, 'इस घोषणापत्र पर हस्ताक्षर करने वाले स्थायी शांति, चिरस्थायी मित्रता और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो आपसी ताकत, एकजुटता और घनिष्ठ संबंधों में योगदान देगा।' 
विज्ञापन

 

Poonam Pandey: मौत की झूठी खबर फैलाने के आरोप में पूनम पांडेय पर एफआईआर, मैनेजर निकिता के खिलाफ भी मामला दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


नेफ्यू रियो ने किया घोषणा का स्वागत

उन्होंने शिखर सम्मेलन में इस घोषणा को संभव बनाने के लिए नागालैंड सरकार, टीएएफएमए और मुसीकनेक्ट एशिया की सराहना भी की। मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने ऐतिहासिक कोहिमा घोषणा का स्वागत करते हुए कहा, 'यह शांति, सौहार्द और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।' समिट कोर कमेटी के सलाहकार अबू मेथा ने कहा कि यह केवल सरकारी नीति की निरंतरता, संगीत इंडस्ट्री के प्रति प्रतिबद्धता, संगीत बिरादरी की नींव बनाने के सालों और वास्तविक हितधारकों में निवेश के कारण ही संभव हो सका है।
 

100 Days of 12th Fail: राजू हिरानी के इस करतब ने हिट कराई विधु की फिल्म, इतनी बार लिखी गई, पढ़कर चौंक जाएंगे

1 फरवरी को हुआ शिखर सम्मेलन का उद्घाटन

मेथा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'यह वास्तव में ऐतिहासिक है, और पीढ़ियां इस विरासत को आगे बढ़ाएंगी। हमारे युवा सार्वभौमिक एकता को बढ़ावा देंगे और मानवता के राजदूत बनेंगे। नागालैंड ने भारत को गौरवान्वित किया है।' शिखर सम्मेलन का उद्घाटन 1 फरवरी को रियो द्वारा किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed