{"_id":"b82a41b0403a32ffb23d451f3f047cca","slug":"juhi-chawla-first-hollywood-movie","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूही को मिली पहली हॉलीवुड फिल्म, कौन होगा उनका हीरो?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जूही को मिली पहली हॉलीवुड फिल्म, कौन होगा उनका हीरो?
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 02 Dec 2013 01:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला को हॉलीवुड में एंट्री मिल गई है। उन्होंने हॉलीवुड फिल्म 'द हंड्रेड फुट जर्नी' साइन की हैं। यह मूवी इसी नाम के किताब पर बन रही है। इस फिल्म के डायरेक्टर लैसे हॉलस्ट्रॉम हैं और इसके प्रोड्यूसर फेमस हॉलीवुड हस्ती स्टीवन स्पीलबर्ग हैं।
विज्ञापन
अब आप यह पूछेंगे कि आखिरकार बॉलीवुड की इस चुलबुली हीरोइन का हॉलीवुड फिल्म में हीरो कौन होगा? चलिए हम आपको यह बता ही देते हैं।
जूही इस फिल्म में फेमस बॉलीवुड एक्टर ओमपुरी की बीवी की भूमिका निभा रही हैं। 'द हंड्रेड फुट जर्नी' की शूटिंग इस समय मुंबई में हो रही है। इस फिल्म की कहानी एक भारतीय परिवार के इर्द-गिर्द गूमती है जो एक छोटे से गांव से निकलकर फ्रांस में शिफ्ट होते हैं। वहां वह एक रेस्टोरेंट चला रहे होते हैं जिसके ठीक सामने एक फ्रेंच रेस्टोरेंट हैं। यह फ्रेंच रेस्टोरेंट मैडम मेलोरी का है।
विज्ञापन
आमने-सामने रेस्टोरेंट की वजह से भारतीय परिवार और मैडम मेलोरी के बीच झगड़ा शुरू हो जाता है। इसके बाद क्या होता है, यह जानने के लिए फिल्म देखनी पड़ेगी।
मैडम मेलोरी की भूमिका हेलेन मिर्रेन निभा रही हैं। यह फिल्म जिस किताब पर बनी है उसके लेखक रिचर्ड सी मोरैस हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर स्टीवन स्पीलबर्ग हॉलीवुड ही नहीं, दुनियाभर में अपनी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। ये वही डायरेक्टर-प्रोड्यूसर स्टीवन स्पीलबर्ग हैं जिन्होंने जुरासिक पार्क, सिंडलर्स लिस्ट और सेविंग प्राइवेट रेयन जैसी फिल्में बनाई हैं।
विज्ञापन
फिल्म 8 अगस्त 2014 को रिलीज होगी। अब देखना है कि जूही पहली हॉलीवुड फिल्म में क्या कमाल दिखाती हैं।