फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jubilee Actor Alok Arora Shares his Struggle Story and Says I never feel insecure not being able to find work

Alok Arora: 'काम न मिलने पर कभी असुरक्षित महसूस नहीं किया', संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुए आलोक अरोड़ा

Sat, 06 May 2023 07:55 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 06 May 2023 07:55 PM IST
सार

शो 'जुबली' में उनके किरदार को काफी सराहा गया था। अब हाल ही में, अभिनेता ने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया और बताया कि इंडस्ट्री  में अपने पैर जमाने के दौरान वह अपने रास्ते में आने वाली चुनौतियों से बेफिक्र रहते हैं।

विज्ञापन
Jubilee Actor Alok Arora Shares his Struggle Story and Says I never feel insecure not being able to find work
आलोक अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 बॉलीवुड अभिनेता 'मंटो' और 'राजी' जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे आलोक अरोड़ा वर्तमान में स्ट्रीमिंग शो 'जुबली' में रघु झालानी के किरदार के लिए काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं।  शो 'जुबली' में उनके किरदार को काफी सराहा गया था। अब हाल ही में, अभिनेता ने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया और बताया कि इंडस्ट्री  में अपने पैर जमाने के दौरान वह अपने रास्ते में आने वाली चुनौतियों से बेफिक्र रहते हैं।

विज्ञापन

छोटी भूमिकाएं करने में कभी शर्मिंदगी नहीं हुई
अपने हालिया इंटरव्यू में आलोक अरोड़ा ने बताया कि उन्हें छोटी भूमिकाएं करने में कभी शर्मिंदगी नहीं हुई और सिनेमा से प्यार करने वाले लोगों के साथ काम करने में उन्हें मजा आया। अभिनेता ने कहा, ‘मैंने बहुत पहले ही अपने दिल से रिजेक्शन लेना बंद कर दिया था, वरना यहां टिके रहना मुश्किल होता। मेरी समझ से भीड़ में होना आपको कहीं नहीं ले जाता है। इसलिए, मैंने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया  से अभिनय का कोर्स पूरा किया और फिर काम की तलाश शुरू कर दी।’

Ramsha Sultan: मिलिए यूट्यूब की हिजाब वाली लड़की से, बनी 200 से ज्यादा ब्रांड्स की पसंदीदा इन्फ्लुएंसर

विज्ञापन
विज्ञापन

  संघर्षों के बारे में की बात

आलोक ने डिग्री लेने के बाद के अपने संघर्षों के बारे में बताते हुए कहा, ‘जल्द ही मुझे एहसास हुआ कि एक प्रतिष्ठित संस्थान से डिग्री होने से आपको शुरुआत में मदद मिलती है, जहां कास्टिंग करने वाले लोग फ्रेशर्स पर थोड़ी बढ़त देते हैं, बाकी आगे संघर्ष समान रहता है। हालांकि, मेरी सीख ने मुझे अपने टैलेंट के बारे में और अधिक आश्वस्त कर दिया है और मुझे काम नहीं मिलने के बारे में कभी भी असुरक्षित महसूस नहीं हुआ।’

Rajkumar Santoshi: 'अंदाज अपना अपना' की असफलता पर राजकुमार ने 29 साल बाद तोड़ी चुप्पी, सीक्वल पर कह दी यह बात

विज्ञापन

 सिनेमा से प्यार करने वाले लोगों के साथ काम करना एक ट्रीट है
इंडस्ट्री में एंट्री लेने के वक्त आलोक ने अपनी छोटी मोटी भूमिकाओं के बारे में कहा, 'मुझे अपनी पसंद को लेकर कभी बुरा या शर्मिंदगी महसूस नहीं हुई क्योंकि मुझे पता था कि यह सब मेरे काम और सीखने का हिस्सा है। मैंने मंटो में एक छोटी भूमिका निभाई क्योंकि मैं नंदिता दास और नवाज़ुद्दीन भाई के साथ काम करना चाहता था। जब उन्होंने फैज अहमद फैज की भूमिका के लिए पहले टेक में मेरा ऑडिशन ओके किया तो मैं सातवें आसमान पर था। सिनेमा से प्यार करने वाले लोगों के साथ काम करना एक ट्रीट है। इसलिए मुझे इस तरह के बड़े कैनवस प्रोजेक्ट्स के लिए किरदार निभाने में हमेशा परेशानी होती है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed