फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   jr NTR working hard for film Devara Actor Personal Trainer shares his Gym Workout photo with beautiful caption

Jr NTR: छुट्टियों पर भी 'देवरा' की तैयारियां कर रहे जूनियर एनटीआर, जिम में बहा रहे जमकर पसीना

Tue, 30 May 2023 04:12 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 30 May 2023 04:12 PM IST
सार

जूनियर एनटीआर के पर्सनल ट्रेनर ने इंस्टाग्राम पर एक्टर की एक फोटो साझा की, जो देखते ही देखते वायरल हो गई।

विज्ञापन
jr NTR working hard for film Devara Actor Personal Trainer shares his Gym Workout photo with beautiful caption
जूनियर एनटीआर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता जूनियर एनटीआर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'देवरा' को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर इस फिल्म के लिए जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं। एक्टर अपने किरदार की तैयारी के लिए जिम में जमकर पसीना बहा रहे हैं। यहां तक कि छुट्टियों के दौरान भी वह वर्कआउट करने में कोताही नहीं बरत रहे। उनके हालिया सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

विज्ञापन

Sonakshi Sinha: शत्रुघ्न सिन्हा ने नहीं देखी सोनाक्षी की 'दहाड़'? एक्ट्रेस ने किया यह खुलासा
विज्ञापन


वायरल हो रही तस्वीर
जूनियर एनटीआर के पर्सनल ट्रेनर ने इंस्टाग्राम पर एक्टर की एक फोटो साझा की, जो देखते ही देखते वायरल हो गई। इस फोटो में साउथ एक्टर अपनी बॉडी फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। फोटो में 'देवरा' के लिए उनका गजब का ट्रांसफॉर्मेशन दिख रहा है। इसके साथ जूनियर एनटीआर के पर्सनल ट्रेनर ने एक्टर के डेडिकेशन की तारीफ भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

LGBTQ Cinema: मैचबॉक्स की समलैंगिक सिनेमा में धमाकेदार एंट्री, ओनिर की नई फिल्म के पोस्टर पर दिखा लोगो

एक्टर की तारीफ में कही यह बात
तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है, 'देवरा काम पर है। घर हो या बाहर हों, एक बार जब तैयारी शुरू हो जाती है तो फिर कोई भी रास्ते में नहीं आ पाता है। छुट्टियों पर होते हुए भी डेडिकेशन में कोई कमी नहीं है।' इस तस्वीर को जूनियर एनटीआर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर किया है। फिल्म 'देवरा' की बात करें तो इसमें जान्हवी कपूर और सैफ अली खान भी नजर आएंगे। 


फिल्म के लिए उत्साहित हैं फैंस
बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन कोरताला शिवा कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं। 'देवरा' से संबंधित कोई भी अपडेट आता है, तो उसकी सोशल मीडिया पर तुरंत चर्चा होने लगती है। हालांकि, कई बार जूनियर एनटीआर भी फैंस से यह आग्रह कर चुके हैं कि वे हर बार फिल्म के बारे में न पूछें। सैफ अली खान भी फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। वहीं, जान्हवी अपने साउथ डेब्यू को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
Fast X: भारत में चला विन डीजल की रेसिंग फिल्म का जादू, बनी 100 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली पहली मूवी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed