फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Fast X becomes first Hollywood movie of the year to enter the 100 Crore club Vin Diesel film

Fast X: भारत में चला विन डीजल की रेसिंग फिल्म का जादू, बनी 100 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली पहली मूवी

Tue, 30 May 2023 02:07 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 30 May 2023 02:07 PM IST
सार

विन डीजल-स्टारर फास्ट एक्स 17 मई को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड के अनुसार रिलीज होने के बाद से 11 दिनों में इस फिल्म ने 105 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे यह एक शानदार हिट बन गई है।

विज्ञापन
Fast X becomes first Hollywood movie of the year to enter the 100 Crore club Vin Diesel film
फास्ट टेन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

विस्तार

विन डीजल की फिल्म फास्ट एंड फ्यूरियस 10 का जादू फंस के सिर चढ़ कर बोल रहा है। दर्शकों को यह फिल्म बहुत पसंद आ रही है। दुनियाभर में तो इस फिल्म के लिए थिएटर में भीड़ जुट ही रही है, वहीं भारत के सिनेमाघर भी खाली नहीं हैं। फास्ट एंड फ्यूरियस 10 बॉक्स ऑफिस पर अन्य फिल्मों को कड़ी टक्कर दे रही है, साथ ही यह फिल्म 2023 में भारत में हॉलीवुड की 100 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली पहली फिल्म बन गई है। यह फास्ट एंड फ्यूरियस फ्रेंचाइजी की दसवीं फिल्म है।

विज्ञापन

कितना हुआ कलेक्शन
विन डीजल-स्टारर फास्ट एक्स 17 मई को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड के अनुसार रिलीज होने के बाद से 11 दिनों में इस फिल्म ने 105 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे यह एक शानदार हिट बन गई है। एक्शन पैक्ड फिल्म ने ने दुनिया भर में 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया है, जिसमें अमेरिका में 108 मिलियन डॉलर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 399 मिलियन डॉलर से अधिक कलेक्शन शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें- Prateik Babbar: प्रतीक बब्बर के लिए उत्साहवर्धक रही हैं शबाना आजमी, एक्टर ने साथ काम करने को लेकर कही बड़ी बात

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत में भी आ रही पसंद
भारत में फास्ट एंड फ्यूरियस अच्छा प्रदर्शन कर रही है। बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी के अंदर इस सीरीज को लेकर पहले से ही क्रेज है। हर पार्ट की तरह फास्ट एंड फ्यूरियस का 10वां पार्ट भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। खास बात ये है कि इंडिया में इंग्लिश भाषा में तो लोग इस फिल्म को एन्जॉय कर ही रहे हैं, लेकिन हिंदी भाषा में भी फिल्म को काफी प्यार मिल रहा है।

विज्ञापन

ये सितारे आए नजर 
फास्ट एक्स में विन डीजल लीड रोल में हैं और सपोर्टिंग आर्टिस्ट में जेसन मोमोआ, मिशेल रोड्रिग्ज, टायरिस गिब्सन, लुडाक्रिस, जॉन सीना, नथाली इमैनुएल, जोर्डाना ब्रूस्टर, सुंग कांग, स्कॉट ईस्टवुड, डेनिएला मेल्चियोर, एलन रिचसन, हेलेन मिरेन, ब्री लार्सन, रीटा मोरेनो, जेसन स्टैथम और चार्लीज थेरॉन शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed