फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Journalist Assault Case: bombay high court stays the magistrate court's summons issued against salman khan in the case Journalist Assault Case

Journalist Assault Case: पत्रकार संग बदसलूकी मामले में सलमान खान को हाई कोर्ट से राहत, मजिस्ट्रेट कोर्ट के समन पर लगी रोक

Wed, 06 Apr 2022 02:48 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 06 Apr 2022 02:48 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और विवादों का हमेशा से ही गहरा नाता रहा है। अभिनेता अक्सर अपने किसी ना किसी विवादों को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। फिल्मों के साथ- साथ एक्टर अपने कानूनी मामलों को लेकर भी सुर्खियां बनाते दिखते हैं।

विज्ञापन
Journalist Assault Case: bombay high court stays the magistrate court's summons issued against salman khan in the case Journalist Assault Case
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और विवादों का हमेशा से ही गहरा नाता रहा है। अभिनेता अक्सर अपने किसी ना किसी विवाद को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। फिल्मों के साथ- साथ एक्टर अपने कानूनी मामलों को लेकर भी सुर्खियां बनाते दिखते हैं। इसी बीच अब अभिनेता सलमान खान से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, पत्रकार संग बदसलूकी के मामले में हाई कोर्ट की तरफ से अभिनेता को बड़ी राहत मिली है। मामले में बीते दिनों अंधेरी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने सलमान खान के खिलाफ समन जारी किया था। 

विज्ञापन

Journalist Assault Case: bombay high court stays the magistrate court's summons issued against salman khan in the case Journalist Assault Case
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, अब इस मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट ने अभिनेता के खिलाफ जारी इस समन पर रोक लगा दी है। पत्रकार अशोक पांडे की शिकायत पर अंधेरी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने 22 मार्च को सलमान के खिलाफ समन जारी किया था। समन जारी करते हुए कोर्ट ने एक्टर को पांच अप्रैल को पेश होने का आदेश भी दिया था। हालांकि, समन जारी होने के बाद सलमान ने मामले में हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जिसके बाद अब अदालत ने इस मामले में अभिनेता को 5 मई तक की राहत दे दी है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Journalist Assault Case: bombay high court stays the magistrate court's summons issued against salman khan in the case Journalist Assault Case
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट के मुताबिक मामले में सलमान के वकील आबाद पोंडा ने कहा कि अभिनेता ने सिर्फ अपने बॉडीगार्ड से कहा था कि वह पत्रकार को तस्वीरें लेने से रोकें। ऐसे में मामले में सिर्फ सलमान खान के बॉडीगार्ड पर ही मुकदमा चलाया जाना चाहिए। इसके अलावा वकील ने यह भी कहा कि मामले में जब पहली बार शिकायत दर्ज की गई तब सिर्फ बॉडीगार्ड का ही नाम शिकायत में लिखा गया था। लेकिन बाद में जून 2019 में फिर से शिकायत करते हुए इसमें सलमान खान का नाम जोड़ा गया। 

 

विज्ञापन

Journalist Assault Case: bombay high court stays the magistrate court's summons issued against salman khan in the case Journalist Assault Case
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि सलमान खान पर आरोप लगाते हुए पत्रकार अशोक पांडे ने कहा था कि 24 अप्रैल, 2019 को वह जुहू से कांदिवली में कैमरामैन के साथ अपनी कार में यात्रा कर रहे थे। तभी उन्होंने रास्ते में सलमान खान को साइकिल पर देखा। इस दौरान उन्होंने सलमान खान के साथ मौजूद दो बॉडीगार्ड से अभिनेता का वीडियो बनाने की अनुमति मांगी थी। इस पर अंगरक्षकों ने पत्रकार को एक्टर का वीडियो रिकॉर्ड करने की अनुमति दे दी। लेकिन, बाद में सलमान ने इसका विरोध किया, जिस पर बॉडीगार्ड ने अशोक के साथ कथित तौर पर मारपीट की। साथ ही अशोक ने यह भी दावा किया कि सलमान खान ने उन्हें मारा और उनका फोन छीन लिया था। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed