फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   'Jolly llb' team meets law minister

'जॉली एलएलबी' में दिखेगा असली भारतीय कोर्ट

Tue, 12 Mar 2013 02:24 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 12 Mar 2013 02:24 PM IST
विज्ञापन
'Jolly llb' team meets law minister

कोर्ट में वकीलों की हालत व सुधार की मांग को लेकर फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ की टीम केंद्रीय कानून मंत्री अश्वनी कुमार से मिली। 'जॉली एलएलबी' यानी अरशद वारसी ने इस दौरान कानून मंत्री अश्विनी कुमार से नए वकीलों को चैंबर देने के साथ ही उन्हें भत्ते के रूप में रकम देने का भी आग्रह किया। साथी कलाकार बोमन ईरानी और फिल्म के निर्देशक सुभाष कपूर भी यहां मौजूद रहे।

विज्ञापन


अरशद वारसी फिल्म 'जॉली एलएलबी' के लिए सोमवार को दिल्ली में थे। फिल्म में वह एक वकील की भूमिका में हैं, जिसने अभी नई-नई वकालत शुरू की है। उन्होंने बातचीत में बताया कि अभी तक फिल्मों में हम जो कोर्ट और कार्यवाही देखते आए हैं, वास्तव में स्थिति उसके एकदम उलट है।
विज्ञापन


'जॉली एलएलबी' में दर्शकों को वही वास्तविक कोर्ट और रोजाना होने वाली कार्यवाही दिखेगी। अरशद ने कहा कि इसे कॉमेडी फिल्म न समझा जाए। प्रोमो देखकर यह लगता जरूर है पर परदे पर जो कुछ दिखाई देगा, वह बेहद गंभीर मुद्दा है, जिसे हल्के-फुल्के अंदाज में पेश किया गया। बहुत कुछ हमारे वास्तविक कोर्ट जैसा ही दिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नए वकीलों को कोर्ट में बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, जिस पर ध्यान देने की जरूरत है। बोमन ईरानी ने बताया कि वह शूटिंग से पहले कोर्ट को समझने लिए वास्तविक कोर्ट में गए। वहां उन्होंने जो देखा वह हिंदी फिल्मों के कोर्ट से बिल्कुल अलग था। उन्होंने माना कि कोर्ट में बहुत भीड़ है। उसकी आलोचना करना आसान है, लेकिन उसे कैसे सुधारा जाए इस पर ध्यान देने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed