Jolly LLB 3: तीस हजारी कोर्ट में होगी 'जॉली एलएलबी 3' की शूटिंग! अक्षय-अरशद की फिल्म पर आया बड़ा अपडेट
'जॉली एलएलबी 3' अपने एलान के बाद से ही जबरदस्त सुर्खियों में है। फिल्म से जुड़ा हर एक अपडेट फैंस का खासा ध्यान आकर्षित कर रहा है। फिल्म की शूटिंग मई से राजस्थान में शुरू हो रही है। वहीं, अब इसके दूसरे शेड्यूल पर भी बड़ा अपडेट सामने आया है-
विस्तार
'जॉली एलएलबी 3' अपने एलान के बाद से ही जबरदस्त सुर्खियों में है। फिल्म से जुड़ा हर एक अपडेट फैंस का खासा ध्यान आकर्षित कर रहा है। फिल्म की शूटिंग मई से राजस्थान में शुरू हो रही है। अब राजस्थान शेड्यूल के बाद दूसरे शेड्यूल पर भी बड़ा अपडेट सामने आया है। आइए जानते हैं कि अभिनेता अक्षय कुमार और अरशद वारसी दूसरा शेड्यूल कहां और कब से शूट करेंगे-
'जॉली एलएलबी 3' की शूटिंग
'जॉली एलएलबी' फ्रेंचाइजी की बहुप्रतीक्षित तीसरी किस्त की शूटिंग राजस्थान में शुरू हो गई है। इसी बीच नई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता अक्षय कुमार और अरशद वारसी अगले महीने से शेड्यूल का दूसरा चरण दिल्ली में शुरू करेंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 'राष्ट्रीय राजधानी में शूटिंग जून से जुलाई तक 30-40 दिनों तक चलेगी और यह शहर के विभिन्न हिस्सों को कवर करेगी। आउटडोर और इनडोर दोनों शूटिंग ज्यादातर तीस हजारी कोर्ट क्षेत्र के पास निर्धारित हैं। कलाकार मुख्य रूप से कोर्टरूम ड्रामा दृश्यों की शूटिंग के लिए दिल्ली आ रहे हैं।'
Mouni Roy: पुरानी यादों में खोई दिखीं मौनी, बोलीं- कभी सोचा नहीं था एक्टिंग करूंगी, लेकिन अब इसी से इश्क है
'जॉली एलएलबी 3' पर बड़ा अपडेट
'जॉली एलएलबी 3' को विभिन्न राज्यों में शूट किया जाना है, दिल्ली में दृश्यों का एक बड़ा हिस्सा है। ऐसी खबरें थीं कि आने वाले महीनों में चिलचिलाती गर्मी के कारण शूटिंग रद्द या स्थगित हो सकती है, लेकिन रिपोर्ट्स ने ऐसे किसी भी दावे का खंडन किया है। रिपोर्ट में आगे लिखा है, 'सब कुछ योजना के अनुसार होगा और मौसम की स्थिति के कारण कोई स्थगन नहीं होगा। वास्तव में, विशिष्ट दिन के दृश्य भी हैं, और जो कुछ भी धूप में शूट किया जाना है, वह उसी तरह किया जाएगा।'
Happy Patel: 'हैप्पी पटेल' की भूमिका में नहीं होंगे इमरान खान, आमिर ने अफवाहों पर चुप्पी तोड़ दिया बड़ा बयान
'जॉली एलएलबी 3' के निर्देशक, कहानी
अरशद वारसी अभिनीत 'जॉली एलएलबी' और अक्षय कुमार की 'जॉली एलएलबी 2' को दर्शकों और समीक्षकों का भरपूर प्यार मिला था। अब अक्षय कुमार और अरशद वारसी 'जॉली एलएलबी 3' के लिए वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं और फिल्म में अपनी भूमिकाओं को दोहराएंगे। लोकेशन पर प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू हो चुका है। फिल्म का निर्देशन सुभाष कपूर करेंगे। जॉली एलएलबी और इसका सीक्वल जॉली एलएलबी 2 हिंदी कानूनी कॉमेडी-ड्रामा फिल्में हैं, जो भारतीय न्यायिक प्रणाली पर व्यंग्य करती हैं और साथ ही हास्य और सामाजिक टिप्पणी भी प्रदान करती हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 'जॉली एलएलबी 3' का आधिकारिक नाम 'जॉली बनाम जॉली' हो सकता है।