फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   jokes on neil nitin mukesh at social website

रजनीकांत, आलोकनाथ के बाद अब नील नितिन मुकेश पर जोक्स

Thu, 16 Jan 2014 05:34 PM IST
Updated Thu, 16 Jan 2014 05:34 PM IST
विज्ञापन
jokes on neil nitin mukesh at social website

ट्विटर और फेसबुक पर आलोकनाथ से जुड़े जोक्स के बाद अब अभिनेता नील नितिन मुकेश सोशल मीडिया पर सबके निशाने पर आ गए हैं।

विज्ञापन


ट्विटर और फ़ेसबुक यूज़र्स का सारा फ़ोकस अब आलोकनाथ से सिमट कर अभिनेता नील नितिन मुकेश पर आ गया। दरअसल 15 जनवरी को नील नितिन मुकेश का जन्मदिन था और इस मौक़े पर लोगों ने उन पर तमाम जोक्स सुनाकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

नील नितिन मुकेश के नाम में तीन नाम शामिल होने को लेकर उन पर जो तमाम जोक्स शेयर किए जा रहे हैं उनकी ज़रा बानगी देखिए।

1- " नील नितिन मुकेश जो काम कर सकते हैं वो शाहरुख़ और सलमान भी नहीं कर सकते। और वो है ग्रुप डिस्कशन।"

2- "नील नितिन मुकेश मोटर साइकिल की सवारी नहीं कर सकते। क्योंकि उन पर ट्रिपल सवारी के लिए जुर्माना लग जाएगा।"

3- "नील नितिन मुकेश को किसी भी समारोह में न्यौता देने के लिए तीन इनविटेशन कार्ड भेजने पड़ेंगे।"

4- अगर कोई नील नितिन मुकेश पर निशाना साधे और उसका निशाना चूक जाए तो वो कहेगा, "तीनों बच गए।"

नील नितिन मुकेश ने अपने पर चल रहे इन जोक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "ट्विटर पर मैं ट्रेंड कर रहा हूं ये ख़्याल ही बेहद मज़ेदार है। मैंने इन जोक्स का बड़ा लुत्फ़ उठाया।"
विज्ञापन


उन्होंने कई जोक्स को रिट्वीट भी किया। इससे पहले आलोकनाथ और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी ऐसे कई जोक्स शेयर किए गए। इसके बाद आलोकनाथ ने टीवी चैनल और अख़बारों को इंटरव्यू देकर भी इन जोक्स पर चर्चा तक कर डाली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed