Rubina Dilaik: फिर से चोटिल हुईं रुबीना दिलैक, दर्द से चिल्लाती नजर आईं एक्ट्रेस
अभिनेत्री रुबीना दिलैक एक बार फिर से चोटिल हो गई हैं, हालांकि इस बार अभिनेत्री को ज्यादा गहरी चोट नहीं लगी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम से खुद एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह दर्द की वजह से रोती-चिल्लाती नजर आ रही हैं। ये वीडियो देखने के बाद आपको भी हंसी जरूर आ जाएगी।
विस्तार
अभिनेत्री रुबीना दिलैक इस समय डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' के सीजन दस में प्रतिभागी हैं। इसके लिए वह जमकर डांस प्रेक्टिस करती हैं। हाल ही में उनके डांस रिहर्सल करते समय उनके कंधे और गर्दन के आस-पास चोट लग गई थी और अब एक बार फिर से चोटिल हो गई हैं। हालांकि इस बार अभिनेत्री को ज्यादा चोट नहीं लगी है बल्कि उनके पैर की उंगली का नाखून चोटिल हो गया है। साझा किए गए वीडियो में रुबीना का तेज-तेज रोते चिल्लाते देखा जा सकता है। लोग इस पर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं।
पैर की उंगली में लगी चोट
रुबीना दिलैक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से खुद वीडियो शेयर किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि दो लोग उनके पैर की उंगली के उखड़े हुए नाखून को पूरी निकालने की कोशिश कर रहे हैं और इस दौरान रुबीना तेजी से चिल्लाती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही वो रोने भी लगती हैं। वीडियो को साझा करते हुए रुबीना ने कैप्शन में लिखा- ' नया रूप, नई चोट, देखते हैं आगे क्या होता है'। इसी के साथ उन्होंने हंसने वाली इमोजी भी ड्रॉप की हैं।
Navya Naveli Nanda: बिना शादी के बच्चे वाले बयान पर आया नव्या नवेली नंदा का रिएक्शन, कहा- मुझे कोई दिक्कत नहीं
सेलेब्स से लेकर फैंस तक ने दिए मजेदार रिएक्शन
रुबीना के इस वीडियो को देखने के बाद फैंस के साथ ही सेलेब्स भी मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। शार्दुल पंडित ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- "ये सेब तो छोड़ देती बहन, चबाए जा रही है रोते हुए भी"। वहीं प्रतीक उतेकर ने लिखा- 'इस घटना से वास्तविकता में मेरा कोई लेना-देना नहीं है....ये घाघरे का कमाल है'। इसी तरह से फैंस भी एक से बढ़कर एक फनी रिएक्शन दे रहे हैं।