बॉलीवुड के बादशाह अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा आजकल अपने पॉडकास्ट 'व्हाट द हेल नव्या' की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में उनके शो के छठे एपिसोड के दौरान जया बच्चन ने काफी बोल्ड स्टेटमेंट दिया था, जिसकी देशभर में खूब चर्चा हो रही है। उन्होंने अपनी नातिन से कहा था कि "मुझे कोई समस्या नहीं है अगर आपके (नव्या) बिना शादी के बच्चे हों, मुझे वास्तव में कोई समस्या नहीं है।" वहीं अब जया के इस बयान पर नव्या का रिएक्शन सामने आया है।
2 of 4
नव्या नवेली नंदा
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल पॉडकास्ट शो ‘व्हट द हेल नव्या’ के दौरान एक सवाल के जवाब पर जया बच्चन ने कहा कि अगर नव्या बिना शादी के बच्चा करती हैं तो उनको कोई दिक्कत नहीं है। जया का यह बयान देखते ही देखते वायरल हो गया। जिस पर लोगों ने उनकी खूब आलोचना की। अब अपनी नानी के इस बयान पर नातिन नव्या ने रिएक्ट किया है। नव्या ने मीडिया से बात-चीत करते हुए कहा कि इस पॉडकास्ट का मकसद है महिलाओं के लिए एक सेफ स्पेस क्रिएट करना, और हमको लगता है कि वो करने में हम कामयाब हुए हैं।
यह भी पढ़ें: Tiger 3: क्या 'टाइगर 3' में कटरीना को टक्कर देगी टीवी की यह हसीना, सामने आई रिपोर्ट ने फैंस को किया एक्साइटेड
3 of 4
श्वेता बच्चन, नव्या नवेली नंदा, जया बच्चन
- फोटो : Social Media
नव्या अपने पॉडकास्ट शो के बारे में बात करते हुए कहती हैं, ‘जब हम ऐसे विषयों पर बात कर रहे होते हैं तब हम नेगेटिव और पॉजिटिव दोनों तरह के ओपिनियन के लिए तैयार रहते हैं। इस पॉडकास्ट के पीछे हमारा मकसद हल्की-फुल्की लेकिन समझदारी भरी बातचीत करना है, और मुझे लगता है कि हम इसमें कामयाब हो रहे हैं’।
यह भी पढ़ें: Akshra Singh: पिता के सामने कान पकड़कर माफी मांगती नजर आईं अक्षरा सिंह! बोलीं- गलती हो गई पापा
4 of 4
जया बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि एक एपिसोड में मॉर्डन रोमांस पर बात करते हुए जया बच्चन ने कहा था कि "आज लोगों के अंदर रोमांस की कमी है, इसलिए मुझे लगता है कि आपको अपने सबसे अच्छे दोस्त से शादी करनी चाहिए। आपको चर्चा करनी चाहिए और कहना चाहिए, 'मैं आपके बच्चे की मां बनना चाहती हूं क्योंकि मैं आपको पसंद करती हूं, मुझे लगता है कि आप अच्छे हैं, तो चलिए शादी करते हैं। क्योंकि यही समाज का कहना है। मुझे कोई समस्या नहीं है अगर आपके (नव्या) बिना शादी के बच्चे हों, मुझे वास्तव में कोई समस्या नहीं है।"