फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jersey Box Office Collection Prediction: Is Shahid Kapoor Movie Ahead Of Rrr And Yash Kgf Chapter 2 News in Hindi

Jersey Collection Prediction: क्या 'केजीएफ चैप्टर 2' के सामने फीकी पड़ेगी 'जर्सी'? पढ़िए हमारी पूरी रिपोर्ट

Fri, 22 Apr 2022 05:37 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 22 Apr 2022 05:37 PM IST
सार

अब जब केजीएफ 2 ने बॉक्स ऑफिस पर एक सप्ताह गुजार लिया है, तब शाहिद की फिल्म 'जर्सी' रिलीज हो रही है। हालांकि अब भी फैंस के बीच यह सवाल बना हुआ कि क्या 'जर्सी' बॉक्स ऑफिस पर 'केजीएफ 2' को टक्कर दे पाएगी?

विज्ञापन
Jersey Box Office Collection Prediction: Is Shahid Kapoor Movie Ahead Of Rrr And Yash Kgf Chapter 2 News in Hindi
जर्सी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की फिल्म 'जर्सी' आज यानी शुक्रवार को रिलीज हो गई है। 'जर्सी' के बनने से लेकर सिनेमाघरों में रिलीज होने तक के रास्ते में फिल्म ने कई कठिनाइयों का सामना किया। पहले यह फिल्म 31 दिसंबर को आने वाला थी। कलाकारों ने इसका प्रचार करना भी शुरू कर दिया था। लेकिन तीसरी लहर के आने के बाद इसकी रिलीज पोस्टपोन हो गई। फिर निर्माताओं ने पिछले हफ्ते रिलीज के लिए फिल्म को फिर से पुनर्जीवित किया और जब फिल्म ने गति पकड़ना शुरू किया, तब 'केजीएफ - चैप्टर 2' ने देश में बड़े पैमाने पर कब्जा कर लिया और शाहिद कपूर अभिनीत फिल्म को एक बार फिर पोस्टपोन कर दिया गया। अब जब केजीएफ 2 ने बॉक्स ऑफिस पर एक सप्ताह गुजार लिया है, तब शाहिद की फिल्म 'जर्सी' रिलीज हो रही है। हालांकि अब भी फैंस के बीच यह सवाल बना हुआ कि क्या 'जर्सी' बॉक्स ऑफिस पर 'केजीएफ 2' को टक्कर दे पाएगी? यहां पढ़िए हमारी रिपोर्ट...

विज्ञापन

क्या कहते हैं एनालिस्ट्स?
ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक, यश के 'केजीएफ चैप्टर 2' की लोकप्रियता और मांग को देखते हुए 'जर्सी' को टिकट काउंटरों पर अच्छी ओपनिंग नहीं मिल सकती है, लेकिन इसके वर्ड ऑफ माउथ के साथ बढ़ने की संभावना है। लेकिन, ट्रेड एनालिस्ट का मानना है कि फिल्म अपने ओपनिंग डे पर भले ही अच्छा प्रदर्शन नहीं करे, लेकिन यह दिन-ब-दिन बढ़ता जाएगा और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन

पहले दिन कर सकती है इतनी कमाई
फिल्म रिलीज के दिन लगभग 8 करोड़ रुपये कमा सकती है। फिल्म निर्माता और व्यापार विशेषज्ञों का मानना है कि 'केजीएफ 2 का दूसरा वीकेंड भी अच्छा रहने वाला है। हालांकि जर्सी को देखने वाले दर्शक अलग होंगे क्योंकि फिल्म में भावनात्मक रूप से मजबूत कंटेंट है। ट्रेलर सभी को पसंद आ रहा है. यह एक हार्डकोर हिंदी फिल्म है, जिसमें क्रिकेट है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed