फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   'Jayantabhai' is a combination of 'Company' and 'Saathiya

'कंपनी' और 'साथिया' का मेल है 'जयंतभाई' का किरदार

Mon, 04 Feb 2013 12:38 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 04 Feb 2013 12:38 PM IST
विज्ञापन
'Jayantabhai' is a combination of 'Company' and 'Saathiya

अभिनेता विवेक ओबेराय ने 'कम्पनी' फिल्म में चंदू और 'साथिया' में आदित्य का किरदार निभाया था। इन दोनों ही किरदारों की झलक विवेक ओबराय की आने वाली फिल्म  'जयंतभाई की लव स्टोरी' में देखने को मिल सकती है। दर्शकों को इस फिल्म में विवेक ओबराय के दो शेड नजर आएंगे।

विज्ञापन

 
15 फरवरी को रिलीज हो रही इस फिल्म पर चर्चा करते हुए विवेक ओबेराय ने कहा कि कुमार तौरानी जी ने मुझे बुलाकर कहा कि उनके पास मेरे लिए एक पटकथा है। विनील मरकन ने मुझे कहानी सुनाई। इसका किरदार मेरी पुरानी फिल्म 'कम्पनी' और 'साथिया' के किरदार से मेल खाता है जो मुझे पसंद आया।
विज्ञापन


विवेक ने कहा कि उन दोनों किरदारों और जयंतभाई के किरदार में काफी समानताएं हैं। उन्होंने कहा कि मैं निजी जिंदगी में एक साधारण लड़का हूं लेकिन किरदार और मुझमें एक समानता है। जब मेरी पत्नी प्रियंका मुझे कोई काम देती हैं तो मैं कभी मना नहीं करता। वह भी जानती हैं कि मैं कभी मना नहीं करूंगा। ठीक ऐसा ही फिल्म में भी है, जयंत भी कभी मना नहीं कर सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


'जयंतभाई की लव स्टोरी' में विवेक की हीरोइन नेहा शर्मा हैं और यह फिल्म 15 फरवरी को प्रदर्शित हो रही है। इस फिल्म के साथ भट्ट कैंप की फिल्म 'मर्डर 3' रिलीज हो रही है। इस फिल्म के रिलीज होने के अगले शुक्रवार यानी कि 22 फरवरी को विवेक ओबेराय की फिल्म 'जिला गाजियाबाद' रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed