परेशान जया बच्चन को करण जौहर ने हंसाया, पैपराजी से बोले- 'मेरी वजह से आपको...'; देखें मजेदार वीडियो
Jaya Bachchan Angry With Paparazzi: जया बच्चन एक बार फिर पैपराजी पर भड़क गईं और उन्हें फटकार लगा दी। जानिए इस बार जया बच्चन ने क्या किया और किस तरह करण जौहर ने माहौल को हल्का बनाने का किया प्रयास…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वेटरन एक्ट्रेस जया बच्चन और पैपराजी के बीच एक अजीब सा रिश्ता है। जया बच्चन अक्सर पैपराजी को फटकार लगाती रहती हैं, लेकिन पैप्स फिर भी जया को देखकर उनके पास पहुंच ही जाते हैं। बीती रात मुंबई में हुए एक इवेंट में एक बार फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जहां जया बच्चन कभी पैपराजी को देखकर मुंह घुमाती दिखीं, तो कभी पैप्स को उंगली दिखाती नजर आईं। हालांकि, इस दौरान करण जौहर ने माहौल को हल्का बनाने की कोशिश की और पैप्स को ये भी ध्यान दिलाया कि उनकी वजह से उन्हें जया बच्चन की फोटो मिली है।
कैमरा देख जया बच्चन ने मुंह ही घुमा लिया
दरअसल, सोशल मीडिया पर इवेंट से जया बच्चन के कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं। इसमें एक वीडियो में जया बच्चन करण जौहर और अपनी कुछ दोस्तों के साथ खड़ी हैं। वो जैसे ही पैपराजी के कैमरों को देखती हैं, तुरंत ही मुंह दूसरी तरफ करके घूम जाती हैं।
हालांकि, इसके बाद करण जौहर जया बच्चन से मिलते हैं और उन्हें गले लगाते हैं। पैपराजी ने उनसे साथ में पोज देने को कहा, लेकिन दोनों बातें करते रहे। करण ने जया बच्चन से मजाक करते हुए कहा, ‘जेन-जेड से लेकर पैपराजी तक, हर कोई आपका दीवाना है।’ इस पर जया मुस्कुरा दीं।
बातचीत के बाद करण ने उन्हें गले लगाया और जया ने उनके गालों को सहलाया। इसी दौरान जब पैपराजी इस मूमेंट को कवरते हैं तो जया बच्चन उन्हें उंगली दिखाती हैं।
करण जौहर बोले- मेरी वजह से मिली फोटो
हालांकि, जाते हुए करण ने पैपराजी की ओर देखकर कहा, ‘मेरी वजह से मिली फोटो।’ बाद में करण जौहर ने मुड़कर जया बच्चन से भी यही बात दोहराई। उन्होंने कहा, ‘मैंने अभी-अभी उनसे कहा। मेरी वजह से फोटो मिली।’ यह सुनकर जया बच्चन ने अजीब सा मुंह बनाया और करण समेत सभी लोग हंस पड़े।
जया बच्चन ने पैप्स को किया दूर
इवेंट का एक और वीडियो भी वायरल है। इसमें जया बच्चन अपनी कुछ दोस्तों से बात करती हुई दिखाई दे रही थीं। तभी पैपराजी ने उन्हें कैमरे के सामने पोज देने के लिए कहा। हालांकि उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। लेकिन कुछ कैमरामैन उनकी तस्वीरें लेने के लिए उनके पास आते नजर आए। इस पर जया ने फिर उन्हें दूर हटने का इशारा किया और बार-बार बस करो (Enough) कहती नजर आईं।
यूजर्स ने पूछा- किस बात का घमंड है
हालांकि, जया बच्चन की इन हरकतों पर अब उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर कई लोग कमेंट कर रहे हैं कि आखिर मीडिया इन्हें इतना भाव ही क्यों देता है। तो वहीं कई यूजर्स जया बच्चन को खूसट और घमंडी बता रहे हैं। कुछ का कहना है कि मीडिया सिर्फ अमिताभ बच्चन की वजह से इन्हें कवर करती है।
तो वहीं कुछ मजाक में पूछ रहे हैं कि अमिताभ बच्चन कैसे झेलते होंगे, उन्होंने क्यों ही शादी की इनसे?