Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jawan star Shah Rukh Khan says Nayanthara less screentime in Jawan was unfortunate read here in detail

Jawan: शाहरुख को खल रही जवान में नयनतारा को कम स्क्रीनटाइम मिलने की बात, #AskSRK सेशन में खुलकर बोले किंग खान

Fri, 22 Sep 2023 10:20 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Fri, 22 Sep 2023 10:20 PM IST
सार

एक्स (ट्विटर) पर #AskSRK सेशन के दौरान, शाहरुख खान ने जवान में नयनतारा की कम स्क्रीनटाइम के बारे में बात की है। फिल्म में सुपरस्टार आजाद के किरदार में नजर आ रहे हैं। वहीं, नयनतारा 'नर्मदा' के किरदार में हैं।

विज्ञापन
Jawan star Shah Rukh Khan says Nayanthara less screentime in Jawan was unfortunate read here in detail
शाहरुख खान, नयनतारा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। रिलीज के 16वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सात करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की टोटल कमाई 532.98 करोड़ रुपये हो गई है। एटली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कमाई के मामले में सनी देओल की फिल्म गदर 2 को भी पीछे छोड़ दिया है। इस बीच किंग खान ने फिल्म की एक्ट्रेस नयनतारा को लेकर कुछ ऐसा कहा है, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


सिंगल मॉम के किरदार में लोगों को भायी नयनतारा
एक्स (ट्विटर) पर #AskSRK सेशन के दौरान, शाहरुख खान ने जवान में नयनतारा की कम स्क्रीनटाइम के बारे में बात की है। फिल्म में सुपरस्टार आजाद के किरदार में नजर आ रहे हैं।  एक यूजर ने लिखा, “मुझे सूजी के साथ आजाद का रिश्ता बहुत पसंद आया... सिंगल मॉम की कहानी इतनी सूक्ष्मता से बनाई गई थी और वास्तव में ताजा थी। जीवन के सभी क्षेत्रों की महिलाओं का प्रतिनिधित्व करने के लिए धन्यवाद। लव यू शाह @iamsrk #AskSRK #Jawan...”
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


ज्यादा स्क्रीन टाइम न मिलने पर कही यह बात
इस पर शाहरुख खान ने जवाब दिया, ''मुझे भी लगा कि एक सिंगल मॉम के रूप में नर्मदा की कहानी अद्भुत थी। दुर्भाग्य से चीजों की योजना में अधिक स्क्रीन समय नहीं मिल सका, लेकिन जैसा कि यह अद्भुत था। #जवान।”

Kumari Srimathi: नित्या मेनन की कुमारी श्रीमती का ट्रेलर जारी, कॉमेडी के साथ इमोशन का डबल डोज परोसती है सीरीज

एटली से नाराज हैं नयनतारा
वहीं, इससे पहले खबर आई थी कि एक्ट्रेस फिल्म के निर्देशक एटली से नाराज चल रही हैं। रिपोर्ट्स की माने तो एटली और उनके बीच सबकुछ ठीक नहीं है। दरअसल, एक्ट्रेस एटली से काफी नाराज हैं क्योंकि फिल्म में उनका रोल काट दिया गया है। साथ ही, फिल्म में दीपिका पादुकोण के किरदार को काफी ज्यादा महत्व दिया गया है और नयनतारा की भूमिका को काफी हद तक दरकिनार कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें-  Sunny Kaushal: अभिनय के बाद अब आवाज का जादू चलाने को तैयार सनी कौशल, जन्मदिन पर रिलीज करेंगे पहला गाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed